IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए सिकंदर रजा, BCCI को दे डाली बड़ी नसीहत
जिमबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 15 साल के खिलाड़ी को लेकर बीसीसीआई को भी एक सलाह दी है। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी-सिकंदर रजा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि सूर्यवंशी के दो या तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद उनकी आलोचना करना सही नहीं है। इसके अलावा रजा ने वैभव को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक सलाह दी है।
सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, लगातार तीन मैचों में फ्लॉप होने की वजह से उन्हें पांचवें मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाला 15 साल का खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था। ऐसे में अब उनसे जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
सिकंदर रजा ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
टी20 सीरीज से पहले जियोस्टार से बात करते हुए रजा ने कहा, "वैभव बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। अगर कोई 15 साल का बच्चा इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है, तो दो यो तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद उसकी आलोचना नहीं करनी चाहिए। मुझे लगता है कि वैभव के आसपास बहुत ही अच्छे सीनियर क्रिकेटर हैं। अगर उन्हें अच्छी तरह से मैनेज किया जाता है, तो मुझे लगता है कि वे जेनरेशनल टैलेंटेड खिलाड़ी बन सकते हैं।"
सूर्यवंशी ने बहुत ही कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। भारत को आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया था। वहां पर वे तीन मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 14, 13 और 15 के स्कोर रहे हैं। ऐसे में अब उनसे जिम्बाब्वे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
खबरें और भी
टी20 सीरीज पर भी बोले रजा
रजा का मानना है कि भारत और जिम्बाब्वे की टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में दोनों टीमों के पास मौका है कि वे सीरीज जीत सकते हैं। उनका कहना है कि ये सीरीज काफी मजेदार होने वाली है। रजा ने दावा किया कि सीरीज एकतरफा नहीं होने वाली है।