IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज ने अपनी ही टीम को दिखाया आईना, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी पर भी दिया बयान
सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कहा है कि बेशक उनकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही हो, लेकिन उनकी टीम में वापसी करने का दम है। उ ...और पढ़ें
-1775569298423_m.webp)
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी नहीं रही शुरुआत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
खेल संवाददाता, नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कहा कि भले ही आईपीएल 2026 में उनकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम वापसी करने में सफल रहेगी। क्लासेन ने कहा कि टीम को सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है, जिसमें हम सफल रहेंगे।
आईपीएल राइवलरी वीक से पहले क्लासेन ने मंगलवार को जियोस्टार प्रेस रूम में कहा, हमारी बल्लेबाजी अब तक ठीक-ठाक रही है, लेकिन हमने तीन मैचों में लगभग 40 रन कम बनाए। हमें बल्लेबाजी में और सुधार करने की जरूरत है। जिन दो मैचों में हमें संघर्ष करना पड़ा, उनमें हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमारे गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें 220-230 रन बनाने होंगे ताकि गेंदबाजों को लक्ष्य का बचाव करने का मौका मिल सके।
टीम का स्पिन विभाग संतुलित
हैदराबाद की टीम में कोई अनुभवी स्पिनर नहीं है, इसके बावजूद क्लासेन का मानना है कि टीम का स्पिन विभाग काफी संतुलित है। उन्होंने कहा कि मेरे नजरिये में हर्ष दुबे और शिवांग कुमार दोनों ने अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। मेरा मानना है कि जब ये दोनों गेंदबाजी करने आए हमारा क्षेत्ररक्षण उतना अच्छा नहीं रहा और हमने रन लुटाए। मैंने इन दोनों को नेट्स पर काफी खेला है और भले ही कागजों पर उन्हें उतना अनुभव न हो, लेकिन मैदान पर उन्हें काफी अनुभव है।
उन्होंने कहा, "अभी हमने जितने मैच खेले हैं, उसमें स्पिनरों की मदद को ज्यादा कुछ नहीं था। मेरा मानना है कि और जब पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी तो लोगों को इनका कौशल देखने को मिलेगा।
खल रही है कमिंस की कमी
क्लासेन ने स्वीकार किया कि सनराइजर्स को पैट कमिंस की कमी खल रही है, जो अपनी पीठ की चोट का स्कैन कराने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें पैट की कमी बहुत खल रही है। उनके पास बहुत अनुभव है लेकिन ईशान कप्तानी की भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह कोई चिंता का विषय है। हमारी टीम अच्छी स्थिति में है।