'हर कहानी के विलेन...', फाफ डु प्लेसिस का हेड कोच Gautam Gambhir को लेकर चौंकाने वाला बयान
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने Gautam Gambhir को विरोधी टीमों के लिए 'कहानी का विलेन' बताया। ...और पढ़ें

Gautam Gambhir विरोधियों के लिए विलेन, अपनी टीम के लीडर
HighLights
फाफ डु प्लेसिस ने गौतम गंभीर को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
विरोधियों के लिए विलेन हैं गौतम गंभीर-फाफ डु प्लेसिस
गौतम गंभीर अपनी टीम के हैं लीडर- फाफ डु प्लेसिस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को विरोधी टीम के लिए हर कहानी का विलेन बताया। उन्होंने कोच गंभीर की लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ भी की। पूर्व साउथ अफ्रीका के कप्तान ने गंभीर के भारतीय क्रिकेट में योगदान पर भी उनकी सराहना की।
बता दें कि गंभीर ने केकेआर को दो बार आईपीएल चैंपियन बनाया। एक बार बतौर कप्तान और एक बार 2024 में बतौर मेंटर। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने टीम को साल 2007 टी20 विश्व कप और साल 2011 वनडे विश्व कप जिताया। जबकि बतौर कोच उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताया।
विरोधियों के लिए विलेन, अपनी टीम के लीडर
जियो स्टार पर बातचीत करते हुए फाफ डु प्लेसिस ने गौतम गंभीर को उन सभी खिलाड़ियों से अलग बताया जिनके साथ या जिनके खिलाफ वे अब तक खेले हैं। डु प्लेसिस के अनुसार, एक लीडर के तौर पर गंभीर की सबसे बड़ी खूबी उनका अनुशासन है। उन्होंने कहा कि एक लीडर के तौर पर उनका काम ड्रेसिंग रूम के अंदर हाई स्टेंटर्ड स्थापित करना और जवाबदेही तय करना है। एक बेहतरीन लीडर यही करता है।
डु प्लेसिस ने आगे कहा,
जब भी उसके खिलाफ खेलने की बात आती है, तो कहानी में वह हमेशा विलेन ही होता है। लेकिन आप इस बात की इज्जत करते हैं। वह बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी है। उसे एक पल के लिए भी इस बात की चिंता नहीं होती कि कोई उसे पसंद करेगा या नहीं, उसने कहा, एक लीडर के तौर पर उसका काम ऊंचे स्टैंडर्ड तय करना और अपने ड्रेसिंग रूम में जवाबदेही बनाए रखना है। और अच्छे लीडर यही करते हैं। अगर आप बाहर से देखें, चाहे आप खुद एक लीडर हों या कोई ऐसा खिलाड़ी जो उसके खिलाफ खेलता हो तो आप उसे हराना चाहेंगे, क्योंकि विरोधी के तौर पर उसका रवैया ही ऐसा होता है। लेकिन आप इस बात की इज्ज़त करते हैं कि उसने इतने ऊंचे स्टैंडर्ड तय किए हैं।
फाफ डुप्लेसिस
खबरें और भी
‘गंभीर एक अच्छे लीडर’
डु प्लेसिस ने आगे बताया कि गंभीर जिस भी टीम की कमान संभालते हैं, उसके लिए एक स्टैंडर्ड तय करते हैं। उन्होंने भारत के इस पूर्व स्टार खिलाड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा लीडर बताया, क्योंकि उन्होंने KKR को एक मजबूत टीम में बदल दिया था।
डु प्लेसिस ने कहा,
आप यह उनके टीम से बात करने के तरीके में देख सकते हैं, वो एक स्टैंडर्ड तय करते हैं और उनका मानना है कि अगर आप अपने स्टैंडर्ड से नीचे गिरते हैं, तो मैं आप पर सख्ती करूंगा। अच्छे लीडर यही करते हैं। वे उन स्टैंडर्ड्स से समझौता नहीं करते। उन्होंने अपने खेलने के दिनों से ही यह रवैया अपना रखा है। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखें, तो आपको उनकी तारीफ करनी ही पड़ेगी और कहना पड़ेगा कि लीडरशिप के नजरिए से, उनके साथ KKR एक ज्यादा मजबूत टीम थी।
फाफ डु प्लेसिस