विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हर कहानी का अच्छा अंत नहीं होता', रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों के बीच पूर्व दिग्गज के बयान ने मचाई सनसनी

Published: Sun, 19 Jul 2026 06:28 PM (IST)

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों के बीच दिनेश कार्तिक ने चयनकर्ताओं को उनसे स्पष्ट बात करने की सलाह दी ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों के बीच भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हैरान करने वाला बयान दिया है। कार्तिक का कहना है कि चयनकर्ताओं को रोहित के साथ साफ-साफ बात करनी चाहिए। उनका कहना है कि परियों की हर कहानी का अच्छा अंत नहीं होता। गौरतलब हो कि रोहित वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहते हैं और वनडे विश्व कप जीतने का उनका सपना है।

रोहित ने कई मौकों पर कहा है कि वे वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद जैसे ही रोहित फ्लॉप हुए, उनको लेकर खबरें सामने आई कि उनका लॉर्ड्स में खेला जाने वाला मैच करियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। इसके बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस अफवाह बताया। हालांकि, अभी भी हिटमैन के विश्व कप में खेलने को लेकर संदेह है और कार्तिक ने प्रतिक्रिया दी है।

रोहित शर्मा के साथ होनी चाहिए बात: दिनेश कार्तिक

विजडन के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि इसके लिए स्पष्ट बातचीत बहुत जरूरी है, जो आसान नहीं है। आपके पास दूसरे खिलाड़ी हैं, जो हर गेम में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। वे जिस भी टूर्नामेंट में जाते हैं, प्रदर्शन करते हैं और उन्हें बाहर करना आसान नहीं होगा। ये सबकुछ होने के बाद कुछ सीनियर्स इसे एक तरह से खत्म करना चाहेंगे। मैं चाहता हूं कि उन्हें एक मौका दिया जाए क्योंकि उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है।"

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, "ये भी कहना सही है कि ये सब हासिल करना आसान काम नहीं है। कभी-कभी परियों की कहानियों का अंत अच्छा नहीं होता है। भारत में इस समय प्लेइंग-11 में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या बहुत है। क्रिकेट खेलने वाले देशों में ये सबसे अधिक है। ऐसे में हर खिलाड़ी पर दबाव होता है। देश के लिए फिलहाल खेलना बहुत मुश्किल है। एक सेलेक्टर के तौर पर आपका काम आसान नहीं होने वाला है।"

रोहित का इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन

रोहित का इंग्लैंड के दौरे पर खराब प्रदर्शन देखने को मिला। पहले दो वनडे मैच में उनके बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं आया। दूसरे मैच में वे संघर्ष करते हुए दिखे, जहां 47 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। इसके बाद उनको लेकर खबरें सामने आने लगी थी।

यह भी पढ़ें- India vs England 3rd ODI LIVE Score: बेन डकेट का लॉर्ड्स में शतकीय प्रहार, भारत के खिलाफ बड़े स्कोर की तरफ इंग्लैंड

यह भी पढ़ें- Delhi Capitals के अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने के निर्देश, लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर ब्‍लैकमेल करने का गंभीर आरोप