'मैं तो खेलता रहूंगा बाकी सेलेक्टर्स का फैसला', भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर कही मन की बात
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी की अटकलों पर कहा कि उनका काम सिर्फ खेलना है, बाकी चयनकर्ताओं का फैसला है। वह यूपी टी20 लीग में लखनऊ फाल्कंस के ...और पढ़ें
-1786339025330_m.webp)
भुवनेश्वर कुमार 2022 से टीम इंडिया से बाहर हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार शानदार गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की बातें उठ रही हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए काफी अहम बताया है। हालांकि, खुद भुवनेश्वर इस बात पर जोर नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि खेलना उनका काम है जो वो कर रहे हैं बाकी सेलेक्टर्स के भरोसे है।
भुवनेश्वर अब यूपी टी20 लीग में नजर आएंगे। वह इस लीग में लखनऊ फाल्कंस का प्रतिनिधित्व करेंगे। भुवनेश्वर ने कहा है कि वह इस लीग में या कहीं और क्रिकेट इसलिए नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह सेलेक्टर्स को इम्प्रेस करना चाहते है बल्कि इसलिए खेल रहे हैं क्योंकि उनमें क्रिकेट का जुनून है।
'मैं सिर्फ खेलना चाहता हूं'
भुवनेश्वर ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "मैं यूपी टी20 लीग खेलने इसलिए नहीं आया हूं क्योंकि मुझे किसी टीम में सेलेक्ट होना है या आगे के स्तर पर खेलना है। मैं खेल रहा हूं क्योंकि मैं खेलना चाहता हूं। सीनियर और पूर्व खिलाड़ी जो कह रहे हैं वो उनके अपने विचार हैं। मेरे लिए, मुझे खेलना पसंद है और मैं क्रिकेट से प्यार करता हूं। मेरा काम सिर्फ खेलना है मैं इसलिए यूपी टी20 लीग में हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं कितना तैयार हूं ये तय करना मेरे हाथ में नहीं है। बाकी सब कुछ सेलेक्टर्स का फैसला है।"
आईपीएल में दिखाया कमाल
भारत के लिए साल 2022 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले भुवनेश्वर लगातार आईपीएल में प्रभावित कर रहे हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हैं। इस टीम ने बीते दो सीजनों में लगातार दो खिताब जीते हैं और इसमें भुवनेश्वर की भूमिका बेहद अहम रही है। इसी के दम पर उनकी टीम इंडिया में वापसी की मांग उठ रही है। हालांकि, सेलेक्टर्स पर इसका कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।