विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs PAK: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का वायरल हुआ ट्वीट, बाबर आजम ने ले ली चुटकी

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Updated: Sat, 12 Nov 2022 01:21 PM (IST)

बाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “इस तरह का कोई दबाव नहीं है लेकिन खेद है कि मैंने यह ट्वीट नहीं देखा इसलिए मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम। फोटो ट्विटर
न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल से पहले मीडिया को संबोधित किया। तभी उनसे इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद प्रधानमंत्री के शहबाज शरीफ के ट्वीट के बारे में पूछा गया। इस बाबर आजम ने मजेदार जवाब दिया।

दरअसल, अपने ट्वीट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया पर कटाक्ष करते हुए लिखा था, “तो, इस रविवार, यह है, 152/0 बनाम 170/0 होगा।” प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बाबर आजम से ट्वीट को लेकर सवाल पूछा गया। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट अतिरिक्त दबाव डालते हैं।

बाबर आजम ने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं

बाबर ने कहा, “इस तरह का कोई दबाव नहीं है, लेकिन खेद है कि मैंने यह ट्वीट नहीं देखा, इसलिए मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हां, हम सिर्फ विपक्ष के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।” 1992 में विश्व कप के बीच समानता को लेकर बाबर से सवाल पूछा गया।

हम ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे

इस पर बाबर ने कहा, “बेशक, समानताएं हैं। हम ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे, मेरे लिए इस टीम का नेतृत्व करना और विशेष रूप से इस बड़े मैदान पर एक बड़ा सम्मान है। हम अपना 100 प्रतिशत देने और जीतने की कोशिश करेंगे। हमने शुरुआत ठीक नहीं की, लेकिन जिस तरह से टीम वापस आई, वे लड़े, काबिले तारीफ है।”

बता दें कि, 1992 और 2022 विश्व कप दोनों में, पाकिस्तान ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। दोनों टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था। अब 1992 के ही तरह पाकिस्तान इंग्लैंड से फाइनल में मुकाबला करेगा।

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG T20 World Cup Final: टी20I में पाकिस्तान पर भारी पड़ा है इंग्लैंड, आंकड़े दे रहे गवाही

यह भी पढ़ें- T20WC 2022: सहवाग ने खराब प्रदर्शन करने वाले सीनियर खिलाड़ियों को लताड़ा, कहा- टीम से इन्हें बाहर करो