विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान की बुरी हालत का कारण बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच का विवाद, पूर्व बल्लेबाज ने बताई असली वजह!

Published: Tue, 01 Sep 2026 11:10 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2026 01:26 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को टीम की मौजूदा खराब हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच विवाद

बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच विवाद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट के हाल पिछले कुछ सालों से लगातार बुरे होते जा रहे हैं। कई सालों से पाकिस्तान क्रिकेट में चेयरमैन से लेकर कोच-कप्तान के बदलावों की कहानी चली आ रही है। एक बार फिर यही देखने को मिल रहा है। टीम की खराब हालत के बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने कप्तान बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी पर आरोपों की बंदूक चला दी है।

पाकिस्तानी टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच हो चुके हैं और दोनों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तो पाकिस्तान को 194 रनों से करारी हार मिली है। जिसके बाद सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया और कोच सरफराज अहमद-उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई।

बाबर और अफरीदी जिम्मेदारी

टीम की मौजूदा स्थिति के लिए बासित अली ने बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को जिम्मेदार बताया है। उनका मानना है कि इन दोनों के बीच कप्तानी को लेकर विवाद है और इसी कारण टीम की स्थिति ठीक नहीं है। बाबर ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में शाहीन के हिस्से टी20 टीम की कप्तानी आई थी, लेकिन उन्हें हटाकर फिर से बाबर को कप्तानी दे दी गई थी। बासिल का मानना है कि टीम की कप्तानी ही इन दोनों के बीच के विवाद की वजह है।

बासित अली ने एक शो में कहा, "बाबर आजम एक मजबूत कप्तान नहीं हैं। मैं यह बात इंग्लैंड के प्रदर्शन के बल पर नहीं कह रहा हूं। उन्होंने कई गलत फैसले किए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट की बुरी हालत का जिम्मेदार बाबर और शाहीन के बीच विवाद है। जब से इन दोनों के बीच कप्तानी को लेकर विवाद शुरू हुआ, तब से पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया है।"

जमकर हुए टीम में बदलाव

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप भी खेला था, लेकिन यहां भी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसके बाद पीसीबी ने हर फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान की नीति अपनाई थी। बाबर टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे थे तो शाहीन वनडे टीम की। सलमान अली आगा टी20 टीम के कप्तान बनाए गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद बाबर ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी और शान मसूद को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पिछले दिनों पीसीबी ने फिर बदलाव किया और बाबर को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई। माना जा रहा है कि वह दोबारा वनडे और टी20 टीम की कप्तानी  संभाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'तुम खेल के लिए जहर हो', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने उखाड़े गड़े मुर्दे; पुराने कोचेस पर फोड़ा बदहाली का ठीकरा

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम पर गहराया संकट, लॉर्ड्स हार के बाद दो प्रमुख खिलाड़‍ियों को भेजा जाएगा घर