ऑस्ट्रेलिया के पैक्ड शेड्यूल में कैसे फिट बैठेगा IPL? हेड कोच ने तेज गेंदबाजों को लेकर कह दी ये बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कहना है कि आईपीएल उनकी टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम फिट हो सकता है। ...और पढ़ें

कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कहना है कि आईपीएल उनकी टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम फिट हो सकता है, लेकिन टीम के टेस्ट के बड़े खिलाड़ियों पर काम का बोझ ज्यादा होने के कारण उन्हें कार्य प्रबंधन के जरिए संतुलन बनाना होगा। खासकर तेज गेंदबाजों के लिए।
गुरुवार से बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट की घरेलू सीरीज के साथ शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम अगले 12 महीनों में 20 टेस्ट और 14 सीमित ओवर के मैच खेलने वाली है। इंग्लैंड में एशेज से पहले 2027 आईपीएल विंडो के भारत के पांच-टेस्ट दौरे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बीच होने की उम्मीद है।
मैकडोनाल्ड ने क्रिकइन्फो से कहा कि मुझे पता है कि लोग आईपीएल और उस समय को भरने और यह कैसा दिखेगा, इस बारे में बात करना शुरू कर देंगे। मैंने पहले भी कहा है कि आईपीएल हमारे कई खिलाड़ियों के लिए प्रबंधन योजना का हिस्सा है और मेरे हिसाब से टी-20 क्रिकेट में सबसे अच्छी प्रतियोगिता में अपने सबसे अच्छे खिलाड़ियों को खेलने का मौका देने से प्रदर्शन में भी फायदा होता है। बस आपको संतुलन बनाना होगा। इस टीम के पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड और जोश इंग्लिस गत आईपीएल का हिस्सा रहे हैं।