विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2024: 'बघेल के जमाने में जो कुछ आया उनके पॉकेट में गया', छत्तीसगढ़ के लोरमी में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Published: Mon, 22 Apr 2024 02:42 PM (GMT+05:30)

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमनें फैसला लिया था कि हम राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

जागरण न्यूज नेटवर्क, लोरमी। छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मुंगेली के लोरमी में सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नड्‌डा ने कहा कि ये गठबंधन या तो जेल में हैं या फिर बेल पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम और सनातन विरोधी है।

'मजबूत सरकार की यही निशानी है'

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमनें फैसला लिया था कि हम राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। तब हम कहते थे राम लला हम आयेंगे। मंदिर वहीं बनाएंगे। जिसपर कांग्रेस हमारा उपहास उड़ाती थी। लेकिन हमने तारीख भी बताया मंदिर भी बनाया। हमनें सीएए लागू किया, तीन तलाक खत्म किया। स्थिर सरकार मजबूत सरकार की यही निशानी है। पहले जाति, अगड़ा पिछड़ा की राजनीति थी। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी। लेकिन मोदी जी ने राजनीति करने का तरीका बदल दिया। अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की राजनीति हो रही है।

यह भी पढ़ें: 'PM के बयान से लगी मिर्ची...', अमित शाह ने बोला हमला, पूछा- राहुल बाबा कांग्रेस के घोषणा पत्र में संपत्ति सर्वे की बात है या नहीं?

अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। चुनावी जनसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। बिलासपुर लोकसभा का मतदान सात मई को होना है। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कौशिल्या की पुण्य भूमि में मुझे आने का सौभाग्य मिला है। मौसम खराब होने के बाद भी जो भीड़ आई है। उस उत्साह को मैं समझ सकता हूं। यहां की जनता ने तोखन साहू को लोकसभा भेजने की तैयारी कर ली है। आज हम सुशासन के काल में चल रहे हैं।

'जम्मू-कश्मीर में पहले दो झंडे थे'

जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में दो झंडे थे। जम्मू कश्मीर में दो विधान था। एक भारत का और दूसरा उनका अपना विधान था। अब सुशासन की सरकार चल रही है। एक देश में दो विधान नहीं चलेगा। जम्मू में दो झंडे थे, जम्मू में दो विधान थे, लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमने धारा 370 को धराशाई कर दिया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, विकसित भारत यात्रा से गांव-शहरों तक पहुंचेगी सरकार

तीसरी बार मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री

नड्डा ने कहा कि इस देश में मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 70 साल की उम्र का हर भारतीय आयुष्मान हेल्थ कार्ड में जोड़ दिया जाएगा। जिसका मुफ्त में इलाज होगा। मोदी के नेतृत्व में 5 वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। भूपेश बघेल के जमाने में जो कुछ आया उनके पॉकेट में गया। कांग्रेस ने जनता को लूटा, भ्रष्टाचार कर जनता को लूटा। कांग्रेस हमेशा राम विरोधी रही। सनातन विरोधी रही। इन्होंने कहा था राम काल्पनिक हैं। सेतु का कोई अस्तित्व नहीं है। लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम कांग्रेस ने किया।