विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अगले कुछ वर्षों में डायनासोर की तरह...', छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लेकर राजनाथ सिंह ने और क्या कुछ कहा

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 13 Apr 2024 03:42 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत ...और पढ़ें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो: एएनआई)
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. लंबे समय तक कांग्रेस ने भारत को लूटा: राजनाथ सिंह
  2. पहले हम गरीब देशों की कतार में थे: राजनाथ सिंह

ऑनलाइन डेस्क, रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस' पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भाजपा की झोली को भर दिया है, इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं।

क्या कुछ बोले राजनाथ सिंह?

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम की तपोभूमि है और मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा,

कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।

'छत्तीसगढ़ में भैस के चारे का भी हो गया घोटाला'

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है। उन्होंने कहा कि आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारो के साथ भी घोटाला कर दिया।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने ‘बिग बॉस के घर’ से कर दी कांग्रेस की तुलना, कहा- …अब पहाड़ चढ़ना उसके बूते की बात नहीं

दुनिया में भारत का बजा डंका

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हम विकसित भारत बनना चाहते हैं। ऐसा भारत, जिसमें कोई भी गरीब शेष न बचे, कोई काम करना चाहता है तो उसे काम करने का अवसर मिले। किसी को किसी भी तरह की मुसीबत न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा,

हमारे प्रधानमंत्री ने सच में करिश्मा कर दिया है। पहले भारत गरीब देशों की कतार में था। पहले भारत कुछ बोलता था तो लोग ध्यान से नहीं सुनते थे, लेकिन भारत का कद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि आज अगर भारत दुनिया के मंच से बोलता है तो सारी दुनिया सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार दुनिया के दूसरे देशों के पास अपनी शिकायतें लेकर जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को ऐसा बना दिया है कि अगर दो देशों के बीच संघर्ष होता है तो वह भारत के पास समाधान के लिए आते हैं। 

वहीं, दंतेवाड़ा रैली में राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में 46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी।