छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा माओवादियों का डंप जब्त
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने सात दिनों में दूसरी बार माओवादी डंप जब्त किया, जिसमें रायफल, आईईडी और विस्फोटक सामग्री मिली।

एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा माओवादियों का डंप जब्त।
HighLights
बीजापुर में सात दिनों में दूसरा माओवादी डंप जब्त।
सात रायफल, दस आईईडी और 99 विस्फोटक सामग्री बरामद।
कोंडागांव में पिस्टल, जिलेटिन छड़ें, तीन टिफिन आईईडी मिले।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल ने सात दिनों के भीतर दूसरी बार माओवादी डंप जब्त किया है। पीडिया और कुप्पागुडा के जंगल से 14 माओवादी डंप से सात रायफल, 10 आइईडी और 99 तरह की अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है।
जिले में पिछले माह 29 अगस्त को माओवादी डंप मिला था। जिसमें दो हथियार, बीजीएल सेल, डेटोनेटर व अन्य सामग्री बरामद हुई थी। इससे पहले 13 मई 2026 को बीजापुर जिले के ही कोटो क्षेत्र में माओवादियों के तीन ठिकानों से 65.52 लाख रुपये, 52 हथियार, कारतूस और विस्फोटक समेत कई सामान बरामद किया गया था।
दूसरी ओर, कोंडागांव जिले के मर्दापाल और पुष्पपाल थाना क्षेत्र के सुदूर जंगलों व पहाड़ियों में सुरक्षा बल को नौ एमएम की एक पिस्टल, लगभग 160 जिलेटिन छड़ें, भारी मात्रा में बारुद, छह वॉकी-टॉकी व वायरलेस सेट, डेटोनेटर, बिजली के तार और बम बनाने की सामग्री मिली। इसके अतिरिक्त, जमीन में दबाकर रखे गए तीन सक्रिय टिफिन आइईडी भी बरामद किए गए।
