Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें आपके क्षेत्र में कब होगी वोटिंग

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 04:29 PM (IST)

    Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा ...और पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान
    छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान

    डिजिटल डेस्क, रायपुर (छत्तीसगढ़)। Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: मुख्य निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन सात चरणों में किया जाएगा। 

    पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का चुनाव 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा। इसके साथ ही, 4 जून को मतगणना होगी। 

    इन 11 सीटों पर होगी वोटिंग

    बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

    आपके क्षेत्र में कब होगी वोटिंग

    लोकसभा सीट चरण  तारीख
    बस्तर (Bastar) पहला चरण 19 अप्रैल
    राजनांदगांव (Rajnandgaon) दूसरा चरण 26 अप्रैल
    महासमुंद (Mahasamund) दूसरा चरण 26 अप्रैल
    कांकेर (Kanker) दूसरा चरण 26 अप्रैल
    सरगुजा (Surguja) तीसरा चरण 7 मई
    रायगढ़ (Raigarh) तीसरा चरण 7 मई
    जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) तीसरा चरण 7 मई
    कोरबा (Korba) तीसरा चरण 7 मई
    बिलासपुर (Bilaspur) तीसरा चरण 7 मई
    दुर्ग (Durg) तीसरा चरण 7 मई
    रायपुर (Raipur) तीसरा चरण 7 मई