छत्तीसगढ़: ब्रेकअप के बाद मिले थे प्रेमी जोड़े, पार्टी के दौरान तीन मंजिला इमारत से गिरे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्रेमी जोड़ा तिफरा स्थित एक ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग की छत से नीचे गिर गया, जिसमें युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घाय ...और पढ़ें

पार्टी के दौरान तीन मंजिला इमारत से गिरा प्रेमी जोड़ा।
HighLights
बिलासपुर में प्रेमी जोड़ा छत से गिरा।
युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर।
पुलिस नशे में विवाद की आशंका जता रही है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर की एक ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग से बुधवार तड़के एक प्रेमी जोड़ा छत से नीचे गिर गया। पुलिस की जांच में अब तक छत से युवक के कपड़े, युवती का अंत: वस्त्र, शराब की बोतलें व दो गिलास मिले हैं।
सिम्स में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद छत से छलांग लगाई है।
यदुनंदन नगर निवासी चिरंजीवी पांडेय (23 ) मूलतः बिहार का रहने वाला है। पिता झारखंड के टाटानगर में रहकर काम करते हैं। चिरंजीवी उर्फ चिंटू बिलासपुर में रहकर चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। मुंगेली निवासी गरिमाश्री उर्फ महिमा के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीच में ब्रेकअप होने के बाद हाल ही में उनके बीच सुलह हुई थी और वे इसी खुशी पर छत पर पार्टी करने गए थे।
पुलिस को अंदेशा है कि नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। छत की दीवार छोटी होने के कारण धक्का-मुक्की के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे एक के बाद एक नीचे गिर पड़े। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती सिम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
खबरें और भी
सिरगिट्टी पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस मामले में विभिन्न एंगल से जांच कर युवक व युवती किन कारणों से गिरे इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और उन दोस्तों की तलाश की जा रही है, जो इस पार्टी के बारे में जानते थे। युवती के होश में आने के बाद ही इस मिस्ट्री से पर्दा उठ सकेगा।
पॉलिथिन में चिकन लेकर पहुंचा था मृतक
जांच में पता चला है कि चिरंजीवी ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए चिकन बनवाया था। इसी बीच गरिमा का फोन आने पर वह पालिथिन में चिकन लेकर अभिलाषा परिसर पहुंचा। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिन्होंने रात में किसी के चिल्लाने या झगड़ने की आवाज सुनी हो। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छत पर मिला शराब व गिलास, बिखरे थे युवती के अंत: वस्त्र
पुलिस को ब्लॉक की छत पर पार्टी के साक्ष्य मिले हैं, जिसमें शराब के दो भरे हुए गिलास और एक बोतल मिली है। मौके पर युवती के अंत: वस्त्र बिखरे थे और मृतक युवक खुद युवती के अंतःवस्त्र पहने हुए पाया गया। इन विचलित करने वाले तथ्यों ने मामले में किसी बड़ी अनहोनी या विवाद की आशंका को पुख्ता कर दिया है, जिसकी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।
किशोर केंवट, थाना प्रभारी सिरगिट्टी बिलासपुर, ने कहा कि अभिलाषा परिसर में युवक की मौत और युवती के गंभीर होने का मामला संदिग्ध है। पहले युवक और फिर उसके ऊपर युवती के गिरने की बात सामने आई है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवती के बयान के बाद ही स्थिति साफ होगी।