अवैध संबंध के शक में खौफनाक बदला: काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, भाई घर पहुंचा तो देखते ही उड़ गए होश
बिलासपुर में एक पत्नी ने पति के अवैध संबंध के शक में उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। शुक्रवार देर रात विवाद बढ़ने पर महिला ने हंसिए से यह खौफनाक कदम उठा ...और पढ़ें

बिलासपुर में एक पत्नी ने पति के अवैध संबंध के शक में उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इमेज एआई
HighLights
पत्नी ने अवैध संबंध के शक में पति का प्राइवेट पार्ट काटा।
बिलासपुर में देर रात हुए विवाद के बाद खौफनाक वारदात।
घायल पति अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पत्नी को पकड़ा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पत्नी को शक था कि उसका पति किसी और महिला के साथ विवाहेतर संबंधों में है।
गंभीर हालत में घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। देर रात करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच फिर विवाहेतर संबंधों को लेकर विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर महिला ने घर में रखे हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना की जानकारी दंपती के बेटे ने अपनी बुआ को दी।
सूचना मिलते ही वह अपने दो अन्य भाइयों के साथ मौके पर पहुंची। उसने देखा कि आरोपित अपने पति के कटे हुए अंग को हाथ में लेकर खड़ी है।
इसके बाद स्वजन तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपित पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।