सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 दिन का बच्चा शेयर बाजार निवेशक, अभी से म्यूचअल फंड-स्टॉक-बॉन्ड में निवेश; जीरोधा वाले नितिन कामथ का पोस्ट

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:46 PM (IST)

जीरोधा के फाउंडर नितिन कामथ ने बताया कि उनके प्लेटफॉर्म पर सबसे कम उम्र का निवेशक अब सिर्फ 28 दिन ...और पढ़ें

जीरोधा पर 28 दिन का बच्चा बना शेयर बाजार निवेशक, माता-पिता ने शुरू किया निवेश (प्रतीकात्मक फोटो)

जीरोधा पर 28 दिन का बच्चा बना शेयर बाजार निवेशक, माता-पिता ने शुरू किया निवेश (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. ज़ेरोधा का सबसे कम उम्र का निवेशक 28 दिन का बच्चा।

  2. माता-पिता ने बच्चे के लिए माइनर अकाउंट खोला।

  3. बच्चे के जन्म के तुरंत बाद निवेश की शुरुआत।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में 'मासूम निवेशक' की एंट्री का अपडेट आया है। यह अपडेट जीरोधा के फाउंडर नितिन कामथ ने दिया है। जीरोधा के को-फ़ाउंडर ने बताया कि प्लेटफॉर्म का सबसे कम उम्र का कस्टमर अब सिर्फ 28 दिन का है। बच्चे के माता-पिता ने माइनर अकाउंट खोला और साइन-अप करने के एक हफ्ते के अंदर ही अपना पहला इन्वेस्टमेंट भी कर दिया।

कामथ ने X पर यह जानकारी शेयर की। यह पोस्ट ठीक एक साल बाद आई है, जब उन्होंने इसी तरह की एक उपलब्धि शेयर की थी, तब जीरोधा का सबसे कम उम्र का अकाउंट होल्डर 64 दिन का बच्चा था। तब की उम्र के आए बच्चे से ये लगभग आधी हो गई है। यानी अब ज्यादा माता-पिता सालों तक इंतजार करने के बजाय बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही उनके लिए इन्वेस्टमेंट शुरू करने का फैसला कर रहे हैं।

माइनर अकाउंट कैसे काम करता है?

जीरोधा पर माइनर अकाउंट माता-पिता या कानूनी अभिभावक को बच्चे की ओर से स्टॉक, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड में निवेश करने की सुविधा है। यह अकाउंट 'काइट' (Kite) ऐप के जरिए खोला जा सकता है और जिरोधा इसके लिए कोई अकाउंट खोलने की फीस या सालाना मेंटेनेंस चार्ज नहीं लेता है। जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो अकाउंट को बिना किसी अतिरिक्त लागत के रेगुलर इंडिविजुअल अकाउंट में बदल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- TCS, Wipro, इन्फोसिस जैसी दिग्गज भारतीय IT कंपनियों को बड़ा झटका! ट्रंप ने US लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम किया सस्पेंड

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)