सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साल भर में पैसा डबल कर चुके वोडाफोन आइडिया में तेजी, और ऊपर जा सकता है भाव; ग्रीन एनर्जी सेक्टर में खेला दांव

Updated: Thu, 21 May 2026 11:13 AM (IST)

वोडाफोन आइडिया ने MTK क्वांटम ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में कम से कम 26% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है, जिसके लिए 4.33 करोड़ रुपये का निवेश होग ...और पढ़ें

वोडाफोन आइडिया के शेयर में तेजी

वोडाफोन आइडिया के शेयर में तेजी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया एक डील करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी एक नए सेक्टर में एंट्री करेगी। दरअसल कंपनी MTK क्वांटम ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में कम से कम 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। इसके लिए 4.33 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी गयी है। यह कदम तमिलनाडु में सौर-केंद्रित 'स्पेशल पर्पस व्हीकल' (SPV) के जरिए कैप्टिव रिन्यूएबल एनर्जी की खरीद की दिशा में एक स्ट्रैटजिक पहल है। इस खबर के बीच आज कंपनी का शेयर ट्रेंड में है।

कितने पर है शेयर?

आज वोडाफोन आइडिया (Vi Share Price) मजबूती दिखा रहा है। करीब साढ़े 10 बजे ये 0.14 रुपये या 1.03 फीसदी की मजबूती के साथ 13.72 रुपये पर है। सुबह ये 13.58 रुपये के मुकाबले 13.65 रुपये पर खुला था।

डबल कर चुका पैसा

वीआई का शेयर बीते एक साल में 109 फीसदी चढ़ चुका है। इसका मतलब है कि ये शेयर निवेशकों का पैसा साल भर में दोगुने से अधिक कर चुका है। बीते एक महीने में ही ये 45 फीसदी उछल चुका है।

कहां तक जा सकता है शेयर?

मार्केट एक्सपर्ट राजेश पालविया के मुताबिक चार्ट पर वोडाफोन आइडिया का शेयर काफी मजबूत लग रहा है। इसने ₹11 के स्तर को आसानी से पार कर लिया और इस समय ये सभी शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेजेज के ऊपर ट्रेड कर है।
पालविया ने बताया कि वोडाफोन आइडिया का शेयर इस समय मंथली चार्ट पर लगातार दूसरे महीने 'हायर हाई-हायर लो' (Higher High-Higher Low) बना रहा है। आगे 13.50 से 14 रुपये के लेवल इसके लिए अहम हैं। अगर शेयर यह लेवल पार करता है तो इसमें बड़ी तेजी आने की उम्मीद है और ये शेयर 17-18 रुपये तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अदाणी ने खरीदा जेपी पावर में 24% हिस्सेदारी के साथ रेत-कोयला कारोबार, ₹4193 Cr में मिलेगा थर्मल और हाइड्रो पावर प्लांट भी

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)