सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vodafone Idea को बड़ा झटका, दूरसंचार विभाग ने थमाया ₹27 करोड़ का जुर्माना नोटिस; शेयरों में दिखेगी हलचल?

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:56 PM (IST)

    दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया पर स्पेक्ट्रम रोलआउट दायित्वों का पालन न करने के लिए ₹26.83 करोड़ का जुर्माना लगाया है। कंपनी इस नोटिस की समीक्षा कर ...और पढ़ें

    वोडाफोन आइडिया पर दूरसंचार विभाग ने लगाया ₹26.83 करोड़ का जुर्माना।

    वोडाफोन आइडिया पर दूरसंचार विभाग ने लगाया ₹26.83 करोड़ का जुर्माना।

    HighLights

    1. वोडाफोन आइडिया पर दूरसंचार विभाग ने लगाया ₹26.83 करोड़ का जुर्माना।

    2. यह जुर्माना स्पेक्ट्रम रोलआउट दायित्वों को पूरा न करने पर लगा।

    3. कंपनी नोटिस की समीक्षा कर रही, परिचालन पर असर नहीं।

    नई दिल्ली। कर्ज के बोझ से दबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Limited) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी को अब भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से एक बड़ा झटका लगा है। दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम रोलआउट दायित्वों को पूरा न करने के कारण कंपनी पर ₹26.83 करोड़ का जुर्माना (Liquidated Damages) लगाया है।

    कंपनी को मिले ₹26.83 करोड़ के जुर्माने नोटिस का असर इसके शेयरों पर दिख सकता है। शुक्रवार को इसके शेयर 1.09% की बढ़ोतरी के साथ 13 रुपये (Vi Share Price) के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में इसके शेयर 10 फीसदी से अधिक टूट चुके हैें।

    क्या है पूरा मामला?

    वोडाफोन आइडिया द्वारा शेयर बाजारों (NSE और BSE) को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह नोटिस 2022 में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी (Spectrum Auction 2022) से जुड़ा है। कंपनी पर आरोप है कि उसने नीलामी की शर्तों के तहत निर्धारित 'न्यूनतम रोलआउट दायित्वों' (Minimum Rollout Obligations) का पालन नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Infra में बड़ा उलटफेर, रिन्यूएबल बिजनेस CEO ने दिया इस्तीफा; शेयरों पर दिखेगा असर?

    सरल शब्दों में कहें तो, स्पेक्ट्रम आवंटन के बाद कंपनी को एक निश्चित समय सीमा के भीतर नेटवर्क का विस्तार करना था, जिसमें वह विफल रही है। इसी उल्लंघन के कारण दूरसंचार विभाग ने ₹26.83 करोड़ के भुगतान का आदेश दिया है।

    खबरें और भी

    वोडाफोन आइडिया को यह नोटिस 31 जुलाई 2026 को प्राप्त हुआ। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह वर्तमान में इस नोटिस की समीक्षा कर रही है और इस मामले में अगले कानूनी या प्रशासनिक कदमों का मूल्यांकन कर रही है।

    राहत की बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल अपने परिचालन (Operations) पर किसी भी बड़े वित्तीय प्रभाव से इनकार किया है। कंपनी के मुताबिक, इस नोटिस से उनके दैनिक कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)