विजय केडिया का ₹35 से कम के शेयर में बड़ा दांव, ₹3078 करोड़ की कंपनी में 1.01% हिस्सेदारी; ₹27 करोड़ है कीमत
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने ₹3078 करोड़ की पटेल इंजीनियरिंग में 1.01% हिस्सेदारी ले रखी है, जिसकी कीमत लगभग ₹27.4 करोड़ है। यह कंपनी सि ...और पढ़ें

विजय केडिया की पटेल इंजीनियरिंग में 1.01% हिस्सेदारी।
HighLights
विजय केडिया की पटेल इंजीनियरिंग में 1.01% हिस्सेदारी।
कंपनी को महाराष्ट्र में ₹126.37 करोड़ का नया ऑर्डर।
पटेल इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन में विशेषज्ञ है।
नई दिल्ली। शेयर बाजार के दिग्गज निवेश विजय केडिया के निवेश पर हमेशा छोटे निवेशकों की नजर रहती है। वो जिस कंपनी में निवेश करते हैं, उसकी खबर बन जाती है। छोटे निवेशक भी उनके निवेश के बाद ऐसी कंपनियों में दांव लगाने का रिस्क लेते है। एक ऐसी ही स्मॉल कैप कंपनी में उन्होंने बड़ा दांव लगा रखा है।
₹3078 करोड़ की करोड़ की मार्केट कैप वाली कंपनी में विजय केडिया की हिस्सेदारी 1 फीसदी (Vijay Kedia Stake in Patel Engineering) से थोड़ी ज्यादा है। इस कंपनी की ऑर्डर बुक बहुत ही मजबूत है। लेकिन इस कंपनी का नाम और काम क्या है? आइए जानते हैं।
₹3078 करोड़ की करोड़ वाली इस कंपनी में विजाय केडिया की 1.01% हिस्सेदारी
₹3078 करोड़ की करोड़ वाली जिस कंपनी में विजय केडिया ने दांव लगा रखा है, उसका नाम पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering Ltd) है। शुक्रवार को NSE पर पटेल इंजीनियरिंग के शेयर 3.37 % उछलकर 31.05 रुपये (Patel Engineering Share Price) के स्तर पर बंद हुए थे।
विजय केडिया अपनी फर्म, केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग में 1.00% इक्विटी हिस्सेदारी ले रखी है। इस हिस्सेदारी की कीमत लगभग 27.4 करोड़ रुपये है।
पटेल इंजीनियरिंग में आम जनता की हिस्सेदारी करीब 64.78 फीसदी है। प्रमोटर एंड प्रमोटर्स ग्रुप की हिस्सेदारी 31.48 फीसदी है।
कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
कुछ दिनों पहले कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला था। कंपनी को महाराष्ट्र में तासगांव लिफ्ट इरिगेशन स्कीम के लिए महाराष्ट्र कृष्णा वैली डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से 126.37 करोड़ रुपये (टैक्स को छोड़कर) का लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिला है।
खबरें और भी
क्या करती है पटेल इंजीनियरिंग?
पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड हाइड्रो, सिंचाई और जलापूर्ति, शहरी बुनियादी ढांचे और परिवहन जैसे क्षेत्रों में बांध, पुल, सुरंग, सड़कें, पाइलिंग का काम, औद्योगिक ढांचे और अन्य प्रकार के भारी सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के निर्माण में लगी हुई है। यानी यह कंपनी कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में है।
यह कंपनी सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन सेक्टर की एक प्रमुख कंपनी है, जो हाइड्रोपावर, टनलिंग और सिंचाई जैसे कामों में माहिर है। यह कंपनी भारी सिविल इंजीनियरिंग के कामों में शामिल है, जिनमें बांध, पुल, सुरंग, सड़कें और इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर शामिल हैं।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)