सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेदांता डीमर्जर: आज BSE और NSE पर लिस्ट होंगी ग्रुप की चार नई कंपनियां, किस भाव पर हो सकती है शुरुआत? चेक करें

Published: Mon, 15 Jun 2026 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2026 08:52 AM (IST)

अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप की चार डीमर्ज हुई कंपनियाँ आज BSE और NSE पर लिस्ट होंगी। यह ग्रुप के ...और पढ़ें

आज होगी 4 कंपनियों की लिस्टिंग

आज होगी 4 कंपनियों की लिस्टिंग

HighLights

  1. वेदांता की चार डीमर्ज कंपनियाँ आज होंगी लिस्ट

  2. BSE और NSE पर होगा खास प्री-ओपन सेशन

  3. यह वेदांता ग्रुप के डीमर्जर की अंतिम प्रक्रिया है

नई दिल्ली। आज अनिल अग्रवाल की वेदांता के लिए एक बड़ा अहम दिन है। वेदांता ग्रुप की चार नई और डीमर्ज हुई कंपनियाँ (वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील) आज एक खास प्री-ओपन सेशन के बाद BSE और NSE स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने जा रही हैं। यह इस बड़े ग्रुप के डीमर्जर (अलग-अलग कंपनियों में बँटने) की आखिरी प्रोसेस है।

1 मई थी रिकॉर्ड डेट

अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले ग्रुप ने अप्रैल में एलान किया था कि मेटल और माइनिंग सेक्टर में भारत के सबसे बड़े कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग में से एक के तहत, रिकॉर्ड डेट पर वेदांता का हर शेयर रखने वाले एलिजिबल शेयरहोल्डर को चार कंपनियों में से हर एक का एक-एक शेयर मिलेगा।

वेदांता ने डीमर्जर के लिए 1 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया था। वेदांता के शेयरों में रीस्ट्रक्चरिंग के हिसाब से इसके प्राइस में बदलाव/एडजस्टमेंट हो चुका है, लेकिन निवेशक अब अलग हुई चार कंपनियों की लिस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं।

9-10 बजे का स्पेशल सेशन

आज NSE और BSE पर सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एक खास प्री-ओपन सेशन होगा, जिसके बाद इन स्टॉक्स में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। एक्सचेंज की सूचनाओं के अनुसार, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता एल्युमीनियम और वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयरों को शुरू में ट्रेड-टू-ट्रेड (T2T) सेगमेंट में रखा जाएगा, जिसमें सभी ट्रांजैक्शन अनिवार्य डिलीवरी के जरिए सेटल किए जाते हैं। 

किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग

कंपनी अनुमानित लिस्टिंग प्राइस (रुपये में)
अनुमानित मार्केट कैपिटल (करोड़ रुपये)
वेदांता एल्यूमीनियम 398-489
1.74 लाख
वेदांता पावर 35-60
17,466
वेदांता ऑयल एंड गैस 42
15,824
वेदांता आयरन एंड स्टील 19 8,680

वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड: यह भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी है, जिसके पास ग्रुप के एल्युमीनियम स्मेल्टर, रिफाइनरी और BALCO में हिस्सेदारी है।

वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड: इसमें केर्न ऑयल एंड गैस शामिल है, जो भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर की क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस उत्पादक कंपनी है।
वेदांता पावर लिमिटेड: यह लगभग 4,800 MW की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के साथ वेदांता के थर्मल पावर जनरेशन पोर्टफोलियो को चलाती है।
वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड: यह ग्रुप की आयरन ओर माइनिंग एसेट्स, ESL स्टील ऑपरेशन्स और इंटरनेशनल आयरन ओर बिज़नेस को एक साथ लाती है।

पैरेंट वेदांता का क्या होगा?

वेदांता एक अलग लिस्टेड कंपनी के तौर पर काम करती रहेगी और ग्रुप की कुछ सबसे कीमती एसेट्स अपने पास रखेगी, जिनमें हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी, जिंक इंटरनेशनल ऑपरेशन्स, कॉपर बिजनेस, फेरोक्रोम डिवीजन और उभरते हुए क्रिटिकल मिनरल वेंचर्स शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि भविष्य में उसका फोकस स्ट्रैटेजिक और क्रिटिकल मिनरल्स पर होगा।


ये भी पढ़ें - ₹43 का शेयर ₹921 पर आया, सिर्फ इतने रुपये लगाने वाले बने करोड़पति; अब कंपनी को अमेरिका से बड़ा AI ऑर्डर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)