Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 7 आईपीओ, ₹166 तक है GMP; चेक करें कौन कराएगा ज्यादा फायदा?
अगले हफ्ते शेयर बाजार में 7 नए आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें गल्फ लॉयड्स, मेटालिक टेक्नोफोर्ज और श्री ...और पढ़ें

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 आईपीओ (AI फोटो)
HighLights
अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ होंगे लॉन्च
इनमें 3 एसएमई आईपीओ भी शामिल हैं
₹166 तक चल रहा है GMP
नई दिल्ली। अगले हफ्ते भी कुछ नए आईपीओ शेयर बाजार (Upcoming IPO Next Week) में लॉन्च होने जा रहे हैं। अगले हफ्ते 7 आईपीओ आ रहे हैं। ध्यान रहे कि जो कंपनियां अगले हफ्ते आईपीओ ला रही हैं, उनमें गल्फ लॉयड्स (इंडिया), मेटालिक टेक्नोफोर्ज, क्यूब हाईवेज ट्रस्ट, श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स लिमिटेड, एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज, इंडो-MIM और लोहिया कॉर्प शामिल हैं। इन आईपीओ में से गल्फ लॉयड्स, मेटालिक टेक्नोफोर्ज और श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स लिमिटेड के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। अन्य सभी कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड के हैं।
आगे जानिए सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका जीएमपी सबसे अधिक है।
गल्फ लॉयड्स (इंडिया)
ये आईपीओ 20 जुलाई को खुलकर 22 जुलाई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 100 रुपये है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आप एक लॉट के लिए कम से कम 1200 और फिर इतने ही शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ये एक एसएमई आईपीओ है और किसी भी एसएमई आईपीओ में रिटेल इंवेस्टर्स को कम से कम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होता है।
अब बात करते हैं इसके जीएमपी की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार गल्फ लॉयड्स का जीएमपी 15 रुपये चल रहा है। पर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।
मेटालिक टेक्नोफोर्ज
ये आईपीओ 21 जुलाई को खुलकर 23 जुलाई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 72-77 रुपये है, जबकि लॉट साइज 1600 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार मेटालिक टेक्नोफोर्ज का जीएमपी 0 रुपये चल रहा है।
क्यूब हाईवेज ट्रस्ट
ये आईपीओ 22 जुलाई को खुलकर 24 जुलाई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 151-152 रुपये है, जबकि लॉट साइज 95 यूनिट्स की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल क्यूब हाईवेज ट्रस्ट का जीएमपी 0 है।
श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स लिमिटेड
श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स का आईपीओ भी 22 जुलाई को खुलकर 24 जुलाई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 65-70 रुपये है, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार Shree Balaji (Mala) Textiles का जीएमपी 10 रुपये है।
एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज
एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी 23 जुलाई को खुलकर 27 जुलाई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 120-127 रुपये है, जबकि लॉट साइज 110 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज का जीएमपी 25 रुपये है।
इंडो-MIM
इंडो-MIM का आईपीओ भी 23 जुलाई को खुलकर 27 जुलाई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी घोषित नहीं किया गया है। इंवेस्टरगेन के अनुसार Indo-MIM Ltd. का जीएमपी ₹166 है।
लोहिया कॉर्प
लोहिया कॉर्प का आईपीओ भी 23 जुलाई को खुलकर 27 जुलाई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी घोषित नहीं किया गया है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।
ये भी पढ़ें - TCS और Google Cloud का बड़ा धमाका: कोलकाता में खुला 'Gemini Experience Center', जानें बिजनेसों को कैसे होगा फायदा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
