सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलने वाले हैं 3 नए आईपीओ, सोमवार से मिलेगा पैसा लगाने का मौका; किसका GMP शानदार?

Updated: Sun, 24 May 2026 10:12 AM (IST)

अगले सप्ताह शेयर बाजार में तीन नए एसएमई आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें याशवी जूलर्स, राजनंदिनी फैशन इंडिया और एसएमआर ज्वेल्स शामिल हैं, जिनकी डिटेल और जीएमपी की जानकारी दी गई है।

अगले सप्ताह खुलेंगे 3 नए आईपीओ

अगले सप्ताह खुलेंगे 3 नए आईपीओ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। हर सप्ताह की तरह अगले हफ्ते भी कुछ नए आईपीओ शेयर बाजार में खुलने जा रहे हैं। अगले हफ्ते शेयर बाजार में 3 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) आने वाले हैं। इनमें याशवी जूलर्स, राजनंदिनी फैशन इंडिया और SMR ज्वेल्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इन तीनों आईपीओ की डिटेल और चेक करते हैं कि किसका जीएमपी सबसे अधिक है।

Yaashvi Jewellers IPO

याशवी जूलर्स का एसएमई कैटेगरी का आईपीओ 25 मई को खुलकर 27 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 83 रुपये तय किया गया है। वहीं लॉट साइज 3200 शेयरों की है। यानी कम से कम 3200 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल जीरो है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

Rajnandini Fashion India IPO

राजनंदिनी फैशन इंडिया का एसएमई कैटेगरी का आईपीओ 26 मई को खुलकर 29 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 59-63 रुपये तय किया गया है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 6 रुपये है।

SMR Jewels IPO

एसएमआर ज्वैल्स का एसएमई कैटेगरी का आईपीओ भी 26 मई को खुलकर 29 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 128-135 रुपये तय किया गया है। वहीं लॉट साइज 1000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल जीरो है।

ये भी पढ़ें - Zepto IPO: जेप्टो लाएगी 11000 करोड़ रुपये का मेगा आईपीओ, जुलाई में मिल सकता है मौका; करके रखें तैयारी

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)