सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO: अगले हफ्ते 3 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, मगर कौन देगा मुनाफा? चेक करें किसका GMP सबसे ज्यादा

Updated: Sun, 19 Apr 2026 12:04 PM (IST)

अगले हफ्ते केवल लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज का आईपीओ खुलेगा, जो 23-27 अप्रैल तक चलेगा। सिटियस ट्रांसनेट इनविट और मेहुल टेलीकॉम के आईपीओ, जो 17 अप्रैल को खुले थे, 21 अप्रैल को बंद होंगे।

अगले हफ्ते 3 आईपीओ में मिलेगा पैसा लगाने का मौका

अगले हफ्ते 3 आईपीओ में मिलेगा पैसा लगाने का मौका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। अगले हफ्ते केवल एक नया आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहा है। अगले कारोबारी सप्ताह में केवल लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज (Leapfrog Engineering Services IPO) का आईपीओ खुलेगा। मगर दो और ऐसे आईपीओ हैं, जिनमें अगले हफ्ते के दौरान भी निवेश किया जा सकेगा। ये हैं सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (Citius Transnet InvIT IPO) और मेहुल टेलीकॉम (Mehul Telecom IPO)। आइए जानते हैं इन तीनों ही आईपीओ की डिटेल और जानते हैं कि किसका जीएमपी सबसे अधिक है।

Leapfrog Engineering Services IPO

लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा, जो कि 23 अप्रैल को खुलकर 27 अप्रैल को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 21-23 रुपये है। बता दें कि इस आईपीओ में लॉट साइज 6000 शेयरों की है।
बात करें जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल जीरो है। मगर लिस्टिंग तक ये घट और बढ़ सकता है।

Citius Transnet InvIT IPO

सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का आईपीओ मेनबोर्ड का है और ये 17 अप्रैल को खुल गया था। अब ये 21 अप्रैल को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 99-100 रुपये है, जिसमें कम से कम 150 यूनिट्स के लिए आवेदन करना जरूरी है।
इस आईपीओ को अब तक 0.68 गुना ही सब्सक्राइब किया गया है। वहीं इसका जीएमपी जीरो है।

Mehul Telecom IPO

मेहुल टेलीकॉम का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है और ये 17 अप्रैल को खुल गया था। अब ये आईपीओ भी 21 अप्रैल को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 98 रुपये है, जिसमें कम से कम 1200 शेयरों के लिए आवेदन करना जरूरी है।
इस आईपीओ को अब तक 3.64 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं इसका जीएमपी 4.5 रुपये है। यानी तीनों आईपीओ में फिलहाल यही एक आईपीओ प्रॉफिट का संकेत दे रहा है।

ये भी पढ़ें - 20 से 24 अप्रैल तक किस दिशा में जाएगा शेयर बाजार? मुनाफा निकालेंगे निवेशक! एक्सपर्ट से जानें पूरी बात

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)