टाटा-अदाणी को टक्कर देने वाली सेल्समैन की पावर कंपनी ने जीता 322 MW का बड़ा सोलर प्रोजेक्ट
टोरेंट ग्रीन एनर्जी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में 322 MWp के विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक चालू किए हैं। ...और पढ़ें

स्वर्गीय उत्तमभाई नथालाल मेहता: टोरेंट ग्रुप के फाउंडर, सेल्समैन से बड़ा एंपायर बनाने वाले।
HighLights
टोरेंट ग्रीन एनर्जी ने नासिक में 322 MWp सौर परियोजना चालू की।
किसानों को दिन में स्वच्छ, भरोसेमंद बिजली मिलेगी।
यह MSKVY 2.0 योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई दिल्ली। टोरेंट ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, जो देश के पावर सेक्टर की बड़ी कंपनी टोरेंट पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है और टाटा ग्रुप की टाटा पावर व अदाणी ग्रुप की अदाणी पावर जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर देती है, ने महाराष्ट्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने नासिक ज़िले के 14 तालुकों में 50 अलग-अलग जगहों पर कुल 322 MWp क्षमता वाले डिसेंट्रलाइज़्ड सोलर पावर प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक चालू किया है।
टोरेंट ग्रुप 67 साल पुरानी कंपनी है, जिसकी स्थापना स्वर्गीय उत्तमभाई नथालाल मेहता ने की थी। वे स्विस फार्मा कंपनी सैंडोज़ के सेल्समैन थे। यानी इस कंपनी को बनाने वाले एक सेल्समैन थे जिनकी बदौलत आज लिस्टेड कंपनी टोरेंट पावर आज 64,422 करोड़ रुपये मार्केट कैप बन चुकी है।
किसानों को सीधा फायदा होगा
यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना (MSKVY) 2.0' के तहत तैयार किया गया है। इस योजना को केंद्र सरकार की PM-KUSUM योजना (कंपोनेंट-C) के तहत फ़ीडर-लेवल पर सोलर पावर सिस्टम लगाने के लिए लागू किया गया है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद किसानों को खेती के काम के लिए दिन के समय भरोसेमंद और साफ़-सुथरी बिजली उपलब्ध कराना है।
प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं
टोरेंट पावर ने नासिक के भौगोलिक रूप से विविध इलाकों में इस जटिल प्रोजेक्ट को पूरा किया है। कंपनी ने इस काम के लिए MSEDCL (महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) के साथ 25 साल का पावर परचेज़ एग्रीमेंट (PPA) किया है।
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, टोरेंट पावर लिमिटेड के होल-टाइम डायरेक्टर जिगीश मेहता ने कहा, "यह प्रोजेक्ट MSEDCL, स्थानीय प्रशासन और टोरेंट टीम की सामूहिक कोशिशों का नतीजा है। यह उपलब्धि भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाती है।"
टोरेंट पावर अभी ₹29,000 करोड़ की वैल्यू वाली एक इंटीग्रेटेड पावर यूटिलिटी कंपनी है। कंपनी की कुल ऑपरेशनल क्षमता 6.66 GWp है, जिसमें सोलर, विंड, गैस और कोयले से बनने वाली बिजली शामिल है। इसके अलावा, लगभग 4.56 GWp क्षमता वाले रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स अभी बन रहे हैं।
टोरेंट पावर Vs टाटा पावर Vs अदाणी पावर
| कंपनी का नाम | शेयर प्राइस | एक साल का रिटर्न (%) | मार्केट कैप (करोड़ रुपये में) | 3 साल का रिटर्न (%) | 5 साल का रिटर्न (%) |
| अदाणी पावर | 208.4 | 64.39 | 401382.7 | 59 | 41.33 |
| टाटा पावर | 366.1 | -4.62 | 117205.73 | 22.46 | 10.78 |
| टोरेंट पावर | 1278.1 | 0.83 | 64421.58 | 21.62 | 20.53 |
यह भी पढ़ें- अदाणी पावर ने JP Associates की तरह एक और दिवालिया कंपनी खरीदी, डील की खबर से रॉकेट बने शेयर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
