मोतीलाल ओसवाल ने चुने 5 शेयर, जो दे सकते हैं 32% तक रिटर्न; अभी खरीदकर इतने समय में हो जाएगी कमाई
प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में 5 शेयरों (Motilal Oswal Stock Advice) पर दांव लगाने की सलाह दी है। इन शेयरों में एक्मे सोलर, ...और पढ़ें

मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी के लिए सुझाए 5 शेयरों के नाम
HighLights
मोतीलाल ओसवाल की 5 शेयरों पर निवेश सलाह
एक साल में टार्गेट पूरा होने की उम्मीद
एलटी फूड्स और हीरो मोटोकॉर्प पर भी दी राय
नई दिल्ली। प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसलवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में 5 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए ब्रोकरेज फर्म ने 1 साल में टार्गेट पूरा होने की उम्मीद जताई है। यानी यदि आप इनमें से कोई शेयर खरीदते (Stocks To Buy) हैं, तो उसका टार्गेट पूरा होने के लिए कम से कम 1 साल का इंतजार करें।
आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
ये हैं वे 5 शेयर
| शेयर का नाम | रेटिंग | शेयर प्राइस (रुपये में) | टार्गेट प्राइस (रुपये में) | संभावित रिटर्न (प्रतिशत में) |
| एक्मे सोलर | BUY | 280 | 370 | 32 |
| स्विगी | BUY | 443 | 560 | 26 |
| भारत इलेक्ट्रॉनिक्स | BUY | 408 | 490 | 20 |
| डालमिया भारत | BUY | 2,219 | 2,660 | 20 |
| भारती एयरटेल | BUY | 1,967 | 2,285 | 16 |
दो और शेयर खरीदने की सलाह
इससे पहले 15 अक्टूबर की अपनी रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल ने दो और शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी थी। इनमें एलटी फूड्स और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं। एलटी फूड्स के शेयर का टार्गेट मोतीलाल ओसवाल ने 560 रुपये दिया है।
मोतीलाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि LT Foods ने हंगरी की ग्लोबल ग्रीन यूरोप में 100% हिस्सेदारी खरीदी है। ये कदम कंपनी की पैकेज्ड फूड के जरिए ग्रोथ करने और अपने RTH (रेडी टू हीट) और RTE (रेडी टू ईट) सेगमेंट को और मजबूत करने की लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी के मुताबिक है।
वहीं हीरो मोटोकॉर्प के शेयर का टार्गेट 6315 रुपये है। । मोतीलाल के अनुसार अक्टूबर महीने में हीरो मोटोकॉर्प, ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर देश की चौथी सबसे बड़ी EV बनाने वाली कंपनी बन गई है।
ये भी पढ़ें - Gold ETF के क्या हैं बेनेफिट, इंवेस्टमेंट के अलावा इन वजहों से है बेस्ट; इस धनतेरस करें नई शुरुआत
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी गयी राय एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)