सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tonbo Imaging India की शेयर बाजार में दमदार एंट्री, ₹700 का शेयर ₹1160 पर लिस्ट; निवेशकों की लगी लॉटरी

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:21 AM (IST)

Tonbo Imaging India के शेयर NSE पर ₹1,160 पर लिस्ट हुए, जो IPO प्राइस ₹700 से 65.71% अधिक है। निवेशकों ...और पढ़ें

Tonbo Imaging India की शेयर बाजार में दमदार एंट्री

Tonbo Imaging India की शेयर बाजार में दमदार एंट्री

HighLights

  1. Tonbo Imaging India के शेयर ₹1,160 पर लिस्ट हुए।

  2. IPO प्राइस ₹700 से 65.71% का लिस्टिंग गेन।

  3. निवेशकों को प्रति लॉट ₹9,660 का बंपर मुनाफा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: शेयर बाजार में डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Tonbo Imaging India के शेयरों ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE पर ₹1,160 के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO के इश्यू प्राइस ₹700 से करीब 65.71% ज्यादा है। वहीं, BSE पर शेयर ₹1,162 पर लिस्ट हुए, यानी निवेशकों को करीब 66% का लिस्टिंग गेन मिला।

₹14,700 लगाने वालों को कितना फायदा हुआ?

Tonbo Imaging India के IPO में एक लॉट में 21 शेयर रखे गए थे। अपर प्राइस बैंड ₹700 के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशकों को ₹14,700 लगाने पड़े थे। NSE पर ₹1,160 के लिस्टिंग भाव के हिसाब से एक लॉट की वैल्यू बढ़कर ₹24,360 हो गई।

* IPO में निवेश: ₹14,700
* लिस्टिंग के समय निवेश की वैल्यू: ₹24,360
* लिस्टिंग पर मुनाफा: ₹9,660
* लिस्टिंग गेन: करीब 65.71%

यानी जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट हुए और जिन्होंने NSE के लिस्टिंग भाव पर शेयर बेचे, उन्हें प्रति लॉट ₹9,660 का फायदा हो सकता था। हालांकि, यह गणना लिस्टिंग प्राइस पर आधारित है। वास्तविक मुनाफा शेयर बेचने के भाव और लागू शुल्कों पर निर्भर करेगा।

135.90 गुना सब्सक्राइब हुआ था IPO

Tonbo Imaging India का ₹852.18 करोड़ का IPO 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 135.90 गुना सब्सक्राइब हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 293.56 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 170.94 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 31.07 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्या काम करती है Tonbo Imaging India?

Tonbo Imaging India डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की कंपनी है। यह निगरानी, टोही, टारगेटिंग और हथियार नियंत्रण जैसे कामों के लिए सेंसिंग, प्रोसेसिंग, कम्युनिकेशन और गाइडेंस सिस्टम डिजाइन और तैयार करती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में थर्मल इमेजिंग सिस्टम, वेपन साइट्स, मिसाइल सीकर्स, फायर कंट्रोल सिस्टम और मिसाइल गाइडेंस सिस्टम शामिल हैं।

शेयर बाजार में 23 अक्टूबर को तीन और कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग हुई। Bonfiglioli Transmissions के शेयर IPO प्राइस पर ही लिस्ट हुए, जबकि Sahajanand Medical Technologies ने करीब 8% और Zetwerk Manufacturing Business ने करीब 5% प्रीमियम के साथ बाजार में शुरुआत की।

Bonfiglioli Transmissions: कंपनी के शेयर BSE और NSE पर ₹586 के IPO प्राइस पर लिस्ट हुए। खास बात यह है कि IPO को करीब 46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, इसके बावजूद निवेशकों को लिस्टिंग पर कोई फायदा नहीं हुआ।

Sahajanand Medical Technologies: कंपनी के शेयर NSE पर ₹371.15 पर लिस्ट हुए, जो ₹344 के इश्यू प्राइस से करीब 7.89% ज्यादा है। वहीं BSE पर शेयर ₹368.05 पर खुले, यानी करीब 6.99% का प्रीमियम मिला।

Zetwerk Manufacturing Business: कंपनी के शेयर BSE और NSE पर ₹159 पर लिस्ट हुए, जबकि IPO का इश्यू प्राइस ₹151 था। इस तरह निवेशकों को करीब 5.3% का लिस्टिंग गेन मिला। कंपनी के IPO को कुल 3.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

 यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सस्ते हुए गोल्ड-सिल्वर, ₹2 लाख के नीचे आई चांदी; आज खरीदारों की हुई मौज!