यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चार महीने में 50% रिटर्न, अब ये कंपनी बांटने जा रही एक पर एक बोनस शेयर, अपने बिजनेस में रखती है बड़ा दबदबा
टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड बोनस शेयर बांटने जा रही है और इसकी रिकॉर्ड डेट 23 सितंबर है। ऐसे में नए निवेशकों ...और पढ़ें

नई दिल्ली। इंडस्ट्रियल पैकेजिंग बिजनेस की नामी कंपनी टाइम टेक्नोप्लास्ट (Time Technoplast Share Price) बोनस शेयर बांटने जा रही है और इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट (Record Date for Bonus Share) नजदीक आ गई है। खास बात है कि यह एक मल्टीबैगर शेयर है जिसने लंबी अवधि के साथ-साथ मध्यम अवधि में भी जबरदस्त रिटर्न दिया है। टाइम टेक्नोप्लास्ट के शेयर पिछले 4 महीने में 50 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। इस साल मई में कंपनी के शेयर 308 रुपये पर थे और अब भाव 476 रुपये है।
टाइम टेक्नोप्लास्ट के शेयर 18 सितंबर को 478 रुपये पर खुले और 480.80 का हाई लगाया व मामूली गिरावट के साथ 476.10 रुपये पर बंद हुए। आइये आपको बताते हैं इस शेयर के लिए बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट क्या है।
क्या है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट?
टाइम टेक्नोप्लास्ट ने पिछले महीने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया था और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 सितंबर 2025 निर्धारित की है। ऐसे में नए निवेशकों के पास बोनस शेयर पाने के लिए सिर्फ 2 दिन 19 सितंबर और 22 सितंबर बाकी है।
कौन होगा बोनस शेयर के लिए पात्र?
डिविडेंड, बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉरपोरेट एक्शन का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश करना होता है। क्योंकि, रिकॉर्ड डेट के दिन शेयर आपके डीमैट अकाउंट में होना चाहिए। चूंकि, भारतीय बाजार में T+ सेटलमेंट लागू है, ऐसे में शेयर खरीदने के बाद अगले दिन डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होते हैं।
अगर आप टाइम टेक्नोप्लास्ट के शेयरों में निवेश कर बोनस इश्यू का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस कंपनी के स्टॉक 22 सितंबर तक खरीदने होंगे ताकि वे 23 सितंबर तक आपके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाए। दरअसल, रिकॉर्ड डेट के दिन कंपनी अपनी रिकॉर्ड बुक में शेयरधारकों की डिटेल चेक करती है और उन्हें बोनस इश्यू जारी करती है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
