सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Suzlon Share Target: नतीजों के बाद रॉकेट बनेगा सुजलॉन? जानिए शेयर का अगला टार्गेट और मुनाफे का गणित

Updated: Mon, 25 May 2026 09:59 AM (IST)

सुजलॉन एनर्जी आज Q4 FY26 के नतीजे घोषित करेगी, जिससे पहले शेयर में तेजी देखी गई है। ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के लिए मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और शेयर के लिए ₹60 का लक्ष्य मूल्य अनुमानित किया है।

सुजलॉन के शेयर में तेजी की उम्मीद (ये फोटो AI जनरेटेड है)

सुजलॉन के शेयर में तेजी की उम्मीद (ये फोटो AI जनरेटेड है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। सुजलॉन एनर्जी आज सोमवार 25 मई को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के अपने नतीजों की घोषणा करने वाली है। नतीजों से पहले, विंड एनर्जी सेक्टर की इस बड़ी कंपनी का शेयर पिछले कुछ हफ्तों से ऊपर चढ़ता दिख रहा है। शुक्रवार को, Suzlon Energy का शेयर 1.68% की बढ़त के साथ बीएसई पर 53.78 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले दो महीनों में इस शेयर में 35% की तेजी आई है। कैसे रह सकते हैं कंपनी के तिमाही नतीजे और कितना ऊपर जा सकता है इसका शेयर, आइए जानते हैं।

कैसे रह सकते हैं तिमाही नतीजे?

ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने Suzlon के लिए एक बुलिश तस्वीर पेश की है और कंपनी को मध्य-पूर्व संकट का एक लाभार्थी बताया है। JM Financial के Q4 नतीजों के प्रीव्यू के अनुसार, सुजलॉन की इस तिमाही में कुल बिक्री 5,708.3 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के मुकाबले 34.8% की बढ़त होगी।
EBITDA 1,068 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो तिमाही आधार पर 44.6% अधिक हो सकता है। मुनाफे के मोर्चे पर, JM Financial को उम्मीद है कि Suzlon 888.7 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज कर सकती है, जो तिमाही आधार पर 57.5% की बढ़त होगी।

FY26 के लिए कैसे रह सकते हैं नतीजे?

पूरे FY26 के लिए, ब्रोकरेज का अनुमान है कि Suzlon की नेट सेल्स ₹17,432.2 करोड़ तक पहुँच जाएगी, जिसमें EBITDA ₹3,140.4 करोड़ और एडजस्टेड नेट प्रॉफिट ₹2,362.2 करोड़ होगा। JM Financial ने कहा, “हमें उम्मीद है कि H1FY27 में कमीशनिंग में जबरदस्त तेजी आएगी, जिसके नतीजे में कैश फ्लो में सुधार होगा और ऑर्डर इनफ्लो फिर से बढ़ेगा।

कितना है शेयर का टार्गेट?

वहीं बात करें शेयर की, तो सोमवार 25 मई को Suzlon Energy के Q4 FY26 नतीजों की घोषणा से पहले, ब्रोकरेज फर्म एम्बिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस शेयर के लिए 'खरीदें' (Buy) रेटिंग दी है। साथ ही इसने शेयर का टार्गेट प्राइस 60 रुपये प्रति शेयर दिया है, जो मौजूदा भाव (53.78 रुपये) से करीब 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस?

  • बीते 5 दिन में सुजलॉन का शेयर करीब 2 फीसदी उछला है
  • एक महीने में ये शेयर 5.5 फीसदी नीचे फिसला है
  • 30 मार्च से 30 अप्रैल तक ये 40 फीसदी चढ़ा था, उसके बाद इसकी तेजी में ब्रेक लगा
  • 2026 में अब तक शेयर में 2.73 फीसदी की तेजी आई है
  • बीते 5 सालों में ये शेयर 930 फीसदी चढ़ा है

ये भी पढ़ें - Stock Market Today: शेयर बाजार में तेज शुरुआत की उम्मीद, यूएस-ईरान के बीच हो सकता है शांति समझौता; गिरे तेल के दाम

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी राय, एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)