सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर गिरा गिफ्ट निफ्टी, शेयर बाजार में हो सकती है कमजोर शुरुआत; अदाणी पावर, LIC और शिपरॉकेट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:52 AM (IST)

आज शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत की संभावना है, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है। अदाणी पावर, एलआईसी, ...और पढ़ें

आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?

आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?

HighLights

  1. शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत की संभावना

  2. अदाणी पावर को जीवीके एनर्जी खरीदने का LOI मिला

  3. एलआईसी का नया बिजनेस प्रीमियम 45.3% बढ़ा

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को आई गिरावट के बाद आज फिर शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हो सकती है। सुबह करीब सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 24.5 अंक या 0.10 फीसदी गिरकर 23,802 पर है।
एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी नीचे की ओर है और अगर यह 24,025 के लेवल से नीचे बना रहता है, तो यह 23,600-23,500 के अहम सपोर्ट एरिया की ओर गिर सकता है। यह एरिया पिछले बड़े गैप एरिया और जुलाई 2026 के निचले स्तर का संगम है।
मंगलवार के कारोबार में किन शेयरों में एक्शन दिख सकता है, आइए जानते हैं।

Shiprocket - घाटा 18 करोड़ रुपये से घटकर 13.7 करोड़ रुपये हुआ। रेवेन्यू 33.8% बढ़कर 592.1 करोड़ रुपये हुआ (पहले 442.5 करोड़ रुपये था)।

Behari Lal Engineering - मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹19.2 करोड़ हुआ (पहले ₹15.4 करोड़ था)। रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹151.7 करोड़ हुआ (पहले ₹128.5 करोड़ था)।

Arisinfra Solutions - कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी Arisunitern RE Solutions के जरिए O2 Spaces से एक ऑर्डर हासिल किया है। O2 Spaces, Vaishnavi Residences Group की एक पार्टनरशिप फर्म है।

Asian Energy Services - कंपनी की सब्सिडियरी, ऑयलमैक्स एनर्जी को अरुणाचल प्रदेश सरकार से 'लेटर ऑफ इंटेंट' मिला है। यह लेटर अरुणाचल प्रदेश के पाकड़ो गांव में 155.46 हेक्टेयर में फैले पाकड़ो वैनेडियम और ग्रेफाइट ब्लॉक के लिए 'कम्पोजिट लाइसेंस' देने के लिए है।

Neuland Laboratories - बोर्ड ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में लगभग 134 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 126 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) को मंजूरी दी है।

Mankind Pharma - कंपनी की सब्सिडियरी, भारत सीरम एंड वैक्सीन्स के शेयरहोल्डर्स ने भारत सीरम एंड वैक्सीन्स को स्वेच्छा से बंद करने (वॉलंटरी लिक्विडेशन) को मंज़ूरी दे दी है।

GE Vernova T&D - कंपनी बाड़मेर II से साउथ कालंब तक रिन्यूएबल पावर पहुंचाने के लिए 6,000 MW, ±800 kV हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) LCC टर्मिनल स्टेशन (2x3,000 MW) के डिजाइन और उसे बनाने के लिए L1 बिडर के तौर पर सामने आई है।

Adani Power - अदाणी पावर को GVK एनर्जी को खरीदने के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LOI) मिला है। GVK एनर्जी अपनी सब्सिडियरी कंपनी 'अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी' के ज़रिए उत्तराखंड में 330 MW का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट चलाती है।

Life Insurance Corporation of India - नया बिज़नेस प्रीमियम 45.3% बढ़कर ₹23,275 करोड़ हो गया। इस साल में अब तक प्रीमियम 22.31% बढ़कर ₹80,005 करोड़ हो गया।

SBI Life Insurance Company - नए बिजनेस का प्रीमियम 2.8% बढ़कर ₹3,415 करोड़ हो गया। इस साल अब तक प्रीमियम 12.73% बढ़कर ₹16,220 करोड़ हो गया।

HDFC Life Insurance Company - नया बिजनेस प्रीमियम 17.8% बढ़कर ₹3,609 करोड़ हो गया। इस साल अब तक प्रीमियम 14.43% बढ़कर ₹15,570 करोड़ हो गया।

ICICI Prudential Life Insurance Company - नए बिजनेस का प्रीमियम 9.9% बढ़कर ₹1,953 करोड़ हो गया। वहीं इस साल प्रीमियम अब तक 18.52% बढ़कर ₹9,120 करोड़ हो गया।

ये भी पढ़ें - आईटी शेयरों ने किया निवेशकों को निराश! 1 साल में 13% गिरा Nifty IT, आखिर कब खत्म होगा दबाव?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)