यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Trump Tariffs से घबराया Gift Nifty ! दे रहा शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत का संकेत, किन स्टॉक्स को लग सकता है झटका?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 25% टैरिफ (US Tariff on India) लगाने की घोषणा से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की आशंका है। गिफ्ट निफ् ...और पढ़ें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ (US Tariff on India) और एक पेनल्टी लगाने का ऐलान कर दिया है। इसका गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Outlook Today) पर काफी निगेटिव असर दिख सकता है। ट्रम्प के भारतीय सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है।
सुबह करीब साढ़े 8 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 170 पॉइंट्स गिरकर 24,684 पर है, जो शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत का इशारा है।
ये भी पढ़ें - भारत पर टैरिफ लगाने के बाद US Market में सुस्ती, फेडरल रिजर्व ने नहीं घटाईं दरें, Asian Market मिला-जुला
कई सेक्टरों पर यूएस टैरिफ का असर
अमेरिका के कदम से भारत के ट्रेड-डिपेंडेंट सेक्टरों, विशेष रूप से निर्यात वाले व्यवसायों पर काफी प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिससे शॉर्ट टर्म में शेयर बाजार भी प्रभावित होगा।
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा का मानना है कि वे सभी सेक्टर और उनसे जुड़ी कंपनियां जो अमेरिका को सामान निर्यात करती हैं अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित होंगी। इनमें ऑटो कंपोनेंट मेकर, टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज, मेटल और फार्मा कंपनी शामिल हैं।
दरअसल अमेरिका भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में से एक है और इस अचानक कदम से पहले से ही सतर्क बाजार माहौल में नई अनिश्चितता पैदा होने की संभावना है। विश्लेषकों को शॉर्ट टर्म में अमेरिका के साथ व्यापार गतिविधियों में सुस्ती की आशंका है।
अमेरिकी और एशियाई बाजारों का हाल
यूएस फ़ेडरल रिज़र्व (US Federal Reserve Interest Rate) ने जुलाई मीटिंग में ब्याज दरें .25-4.5 फीसदी पर स्थिर रखीं, जिसके बाद डॉव जोन्स (Dow Jones) लगभग 0.4% और एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.1% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.2% की वृद्धि हुई।
वहीं दक्षिण कोरियाई आयात पर 15% अमेरिकी टैरिफ और बैंक ऑफ जापान के पॉलिसी फैसले की डिटेल के इंतजार के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 299 अंक उछलकर 40,953.71 और साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 5.30 पॉइंट्स बढ़कर 3,259.77 पर है।
मगर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng Index) 341.11 पॉइंट्स या 1.35 फीसदी गिरकर 24,835.82 और चीन का SSE Composite Index 31.77 पॉइंट्स गिरकर 3,583.95 पर है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की कोई सलाह नहीं दे रहा है। ध्यान रहे कि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
