सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stock Market Outlook: सीजफायर टूटने की आशंका से गिफ्ट निफ्टी फिसला, क्या टूटेगा शेयर बाजार? TCS समेत इनके आएंगे Q4 नतीजे

Updated: Thu, 09 Apr 2026 07:53 AM (IST)

आज शेयर बाजार को गिफ्ट निफ्टी से नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, जिससे गिरावट की आशंका है। ईरान-इजराइल संघर्ष बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं।

TCS समेत कई कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

TCS समेत कई कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। कल आई धमाकेदार तेजी के बाद आज शेयर बाजार (Stock Market Today) को गिफ्ट निफ्टी से निगेटिव संकेत मिल रहा है। सुबह सवा 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 105 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 23,994 पर है।
बुधवार को आई तेजी का मुख्य कारण ईरान और अमेरिका के बीच हुआ सीजफायर (Iran-US Ceasefire) रहा, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना। मगर शाम को इजराइल द्वारा लेबनान पर किए गए हमलों से सीजफायर के टूटने का खतरा बढ़ गया, जिन पर ईरान ने पलटवार की धमकी दी। अगर सीजफायर टूटता है, तो ये शेयर बाजार के लिए निगेटिव होगा।
इस बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का एलान कर दिया है, जिसके बाद कच्चे तेल के दामों (Crude Oil Price Today) में आज बढ़ोतरी दिख रही है। डब्लूटीआई क्रूड 2.58 फीसदी उछलकर 96.84 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 2.15 फीसदी चढ़कर 96.79 डॉलर प्रति बैरल पर है।

कैसा है टेक्निकल आउटलुक?

विश्लेषकों का कहना है कि आगे चलकर 20-दिनों के EMA और बुधवार के बुलिश गैप एरिया के ऊपर बने रहने से शेयर बाजार के लिए रुझान पॉजिटिव रहेगा। आने वाले सेशंस में मौजूदा तेजी निफ्टी को 24,300 और 24,700 के स्तरों तक ले जा सकती है। इस बीच आज कौन-से शेयरों में हलचल दिख सकती है, आइए जानते हैं।

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे - टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आनंद राठी वेल्थ, GM ब्रूअरीज और राजपूताना स्टेनलेस।

KEC International - कंपनी को सिविल, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन, और केबल और कंडक्टर सेगमेंट में 2,518 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

Lupin - कंपनी को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) से Dapagliflozin और Metformin Hydrochloride एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गई है। ये टैबलेट 5 mg/500 mg, 5 mg/1,000 mg, 10 mg/500 mg, और 10 mg/1,000 mg की स्ट्रेंथ में उपलब्ध हैं।

RITES - कंपनी को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) से उत्कल-D कोयला खदानों के लिए, पहले चरण में संकरजंग में एक रेलवे साइडिंग के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) का ठेका मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 79.73 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 118.89 करोड़ रुपये कर दी गई है।

NHPC - आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में 1,720 MW के कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का अनुमानित समय 96 महीने है।

NTPC - कंपनी ने भारत में नए परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने के लिए Électricité de France (EDF) के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Redtape - कंपनी ने भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फुटवियर ब्रांड Sprandi को खरीद लिया है।

Bosch - बोर्ड ने कंपनी द्वारा बॉश चेसिस सिस्टम्स इंडिया (RBIC) को उसके मौजूदा शेयरधारकों - रॉबर्ट बॉश इन्वेस्टमेंट नीदरलैंड B.V. (RBNI), नीदरलैंड्स, और रॉबर्ट बॉश LLC, USA - से 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 9,068.68 करोड़ रुपये में खरीदने को मंज़ूरी दे दी है।

Poonawalla Fincorp - कंपनी अपनी ग्रोथ के लिए ₹5,000 करोड़ तक का फंड जुटाने के लिए QIP इश्यू लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें - LIC Bonus Issue: एलआईसी मुफ्त में बांटेगी बोनस शेयर! लाखों लोगों को मिलेगा फायदा; क्या है रिकॉर्ड डेट?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)