सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन शेयरों ने पिछले हफ्ते चमका दी किस्मत, 5 दिन में दिया 57% तक रिटर्न

Updated: Sun, 07 Dec 2025 10:26 AM (IST)

पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Share Market) ने नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 86,159.02 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। पांच शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया, ...और पढ़ें

5 दिन में 57% तक रिटर्न देने वाले शेयर

5 दिन में 57% तक रिटर्न देने वाले शेयर

HighLights

  1. शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड

  2. 5 शेयरों ने दिया 57% तक रिटर्न

  3. निवेशकों को जमकर कमाई हुई

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड लेवल छू लिया। BSE सेंसेक्स इंडेक्स 85,712.37 पर फ्लैट बंद हुआ, जो हफ्ते के दौरान 86,159.02 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स भी हफ्ते के दौरान 26325.8 के नए रिकॉर्ड हाई को छूने के बाद थोड़े बदलाव के साथ 26,186.45 पर बंद हुआ।
वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 5 दिन में निवेशकों को 57 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

Parmeshwar Metal Share Price

परमेश्वर मेटल का शेयर पिछले हफ्ते 81.18 रुपये से 127.79 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 5 दिन में 57.42 फीसदी रिटर्न मिला। कंपनी की मौजूदा मार्केट कैपिटल 195.60 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को इसका शेयर 5 फीसदी गिरकर 127.79 रुपये पर बंद हुआ था।

Ortin Global Share Price

ओरटिन ग्लोबल का शेयर पिछले हफ्ते 11.53 रुपये से 15.38 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 5 दिन में 33.39 फीसदी रिटर्न मिला। कंपनी की मौजूदा मार्केट कैपिटल 12.95 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को इसका शेयर 10 फीसदी चढ़कर 15.38 रुपये पर बंद हुआ था।

Mohite Industries Share Price

मोहित इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले हफ्ते 2.79 रुपये से 3.73 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 5 दिन में 32.26 फीसदी रिटर्न मिला। कंपनी की मौजूदा मार्केट कैपिटल 71.15 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को इसका शेयर 9.82 फीसदी चढ़कर 3.69 रुपये पर बंद हुआ था।

Aadi Industries Share Price

आदि इंडस्ट्रीज का शेयर 5.04 रुपये से उछलकर 6.64 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 31.75 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 0.60 रुपये या 9.93 फीसदी की मजबूती के साथ 6.64 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 6.64 करोड़ रुपये है।

Phaarmasia Share Price

फार्मासिया का शेयर शुक्रवार को 3.80 रुपये या 4.99 फीसदी उछलकर 79.90 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 54.55 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने बीते हफ्ते 31.75 फीसदी रिटर्न दिया।

ये भी पढ़ें - इस राज्य सरकार ने अदाणी ग्रुप को सौंप दी 480 एकड़ जमीन, अब तैयार करेगी डेटा सेंटर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां टॉप शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)