Share Market Highlights: शेयर बाजार गिरकर हुआ बंद, सेंसेक्स 829 अंक टूटा; सुजलॉन-मीशो और वारी एनर्जीज में मजबूती
Stock Market Updates: आज गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 829.29 पॉइंट या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ और निफ्टी 227.70 पॉइंट या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,639.15 पर रहा।

गुरुवार को फिर से गिरा शेयर बाजार
नई दिल्ली। आज गुरुवार को शेयर बाजार में फिर से गिरावट आई। अंत में, सेंसेक्स 829.29 पॉइंट्स या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 227.70 पॉइंट या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,639.15 पर रहा। निफ्टी में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, M&M, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे, जबकि उछलने वाले शेयरों में कोल इंडिया, जियो फाइनेंशियल, अदाणी एंटरप्राइजेज, NTPC, पावर ग्रिड कॉर्प शामिल रहे।
अलग-अलग सेक्टर्स में, ऑटो इंडेक्स 3% से अधिक, FMCG इंडेक्स 1.7% और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.6% गिरा, जबकि पावर इंडेक्स 2.5% बढ़ा। इसके अलावा एनर्जी इंडेक्स 2%, ऑयल एंड गैस, मेटल और कैपिटल गुड्स में आधा-आधा फीसदी की बढ़त हुई।
ये भी पढ़ें - NSE IPO पर लेटेस्ट अपडेट, MD-CEO ने बताया मार्च महीने में हो सकता है बड़ा एलान; कब मिलेगा पैसा लगाने का मौका?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing: शेयर बाजार फिर भारी गिरावट के साथ हुआ बंद
आज गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 829.29 पॉइंट या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ और निफ्टी 227.70 पॉइंट या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,639.15 पर रहा। निफ्टी में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, M&M, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे, जबकि उछलने वाले शेयरों में कोल इंडिया, जियो फाइनेंशियल, अदाणी एंटरप्राइजेज, NTPC, पावर ग्रिड कॉर्प शामिल रहे।
Sensex LIVE: फिर 76000 के नीचे आया सेंसेक्स
दोपहर के कारोबार में शेयर बाजार में फिर से बिकवाली शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स फिर से 76000 के नीचे आ गया है। 3 बजे ये 867.23 अंक गिरकर 75,996.48 पर है। वहीं निफ्टी 239.25 अंक गिरकर 23,627.60 पर है।
Share Market LIVE: बाजार बंद होने से पहले किन शेयरों में है तेजी?
2:45 बजे सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों का हाल
![live 5]()
Coal India Share Price: कोल इंडिया के शेयर 4% बढ़े, वेस्ट एशिया संकट के बीच निफ्टी में टॉप गेनर
12 मार्च को कोल इंडिया का शेयर निफ्टी में सबसे अधिक 4% बढ़ा, क्योंकि वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर खतरा है। सरकार ने बुधवार को कहा कि वह कोयले की डिमांड में किसी भी अचानक बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और कुल कोयले का स्टॉक लगभग 210 मिलियन टन है -- जो लगभग 88 दिनों के लिए काफी है।
NTPC Green Energy: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में 18% की उछाल
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में 18% की उछाल देखने को मिल रही है। जानकारों का मानना है कि LPG सप्लाई की दिक्कत को देखते हुए, गैस कंपनियां से पावर कंपनियों की तरफ शिफ्ट होने की संभावना है। पावर कंपनियों के साथ-साथ सोलर से जुड़ी कंपनियों में भी अधिक एक्टिविटी देखी जा सकती है। यही वजह है कि इस स्टॉक में तेजी देखी जा रही है।
Aarti Industries Share Price: आरती इंडस्ट्रीज को 150 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला
आरती इंडस्ट्रीज ने क्रॉप प्रोटेक्शन फॉर्मूलेशन में इस्तेमाल होने वाले एक जरूरी एग्रोकेमिकल इंटरमीडिएट की सप्लाई के लिए एक टॉप ग्लोबल एग्रोकेमिकल इनोवेटर के साथ कई साल का सप्लाई एग्रीमेंट किया है। इस एग्रीमेंट से कॉन्ट्रैक्ट पीरियड में लगभग 150 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है, जिससे AIL को मीडियम से लॉन्ग टर्म में रेवेन्यू की बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी।
KNR Constructions Share Price: केएनआर कंस्ट्रक्शन्स को ₹50.47 करोड़ का ऑर्डर मिला
केएनआर कंस्ट्रक्शंस को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से तेलंगाना राज्य में इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (EPC)/टर्नकी बेसिस पर रसूलपुरा में 4 लेन का यूनिडायरेक्शनल फ्लाईओवर बनाने के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला। इसकी वैल्यू GST को छोड़कर 50,47,25,400 रुपये है। इस प्रोजेक्ट को बनाने में 24 महीने लगेंगे।
अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयर वर्क्स इंडिया में 14.2% हिस्सेदारी खरीदी
अदाणी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी, अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज ने एयर वर्क्स इंडिया (इंजीनियरिंग) में 14.2 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इससे इसकी कुल हिस्सेदारी कंपनी में बढ़कर 99.98 प्रतिशत हो गई है।
Mahanagar Gas Share Price: महानगर गैस के गैस सप्लायर्स ने डिलीवरी कम की
महानगर गैस के गैस सप्लायर्स ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट में रुकावटों के बीच डिलीवरी कम कर दी है। इसके बावजूद आज कंपनी के शेयर में दोपहर पौने 1 बजे 2 फीसदी की मजबूती दिख रही है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने IIFL फाइनेंस और HDFC एसेट मैनेजमेंट के साथ समझौता किया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कॉम्पिटिटिव रेट पर लोन देने के लिए IIFL फाइनेंस के साथ को-लेंडिंग पार्टनरशिप की है। साथ ही, बैंक ने अपने कस्टमर्स को उनके म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ डिस्ट्रीब्यूटरशिप एग्रीमेंट किया है।
Power & Energy Stocks: पावर और एनर्जी शेयरों में दिख रही तेजी
साढ़े 11 बजे

ऑयल रिफाइनर कंपनियों के शेयर गिरे, BPCL-HPCL को नुकसान
तेल की कीमतों में उछाल के कारण, तेल रिफाइनर इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प के शेयर 1-3% गिर गए हैं। बता दें कि तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।
Auto Shares LIVE: ऑटो शेयरों में कैसा हो रहा ट्रेड?
पौने 11 बजे
![live 2]()
इटरनल, जुबिलेंट फूडवर्क्स और रेस्टोरेंट से जुड़े दूसरे स्टॉक्स में 7% तक की गिरावट
Share Market LIVE: गैस की कमी की आशंका के चलते इटरनल, जुबिलेंट फूडवर्क्स और रेस्टोरेंट से जुड़े दूसरे स्टॉक्स में आज 7% तक की गिरावट आई है। इधर खाड़ी में और जहाजों के टकराने और ऑयल टर्मिनल बंद होने की खबरों से तेल की कीमतें 9% बढ़कर $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुँच गईं।
Elfin Agro IPO Listing: एल्फिन एग्रो की लिस्टिंग रही शांत
आज BSE पर एल्फिन एग्रो इंडिया की लिस्टिंग हुई। इसकी लिस्टिंग 47 रुपये के आईपीओ भाव के मुकाबले 47.30 रुपये पर हुई। करीब सवा 10 बजे ये 47.31 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
Crude Oil LIVE: क्रूड ऑयल फिर पहुंचा 100 डॉलर के पार
बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $100.80 पर ट्रेड कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान की विस्फोटक से लदी नावों ने दो फ्यूल टैंकरों पर हमला किया। ईरान, जिसने होर्मुज पर अपना रुख कड़ा कर लिया है, ने पिछले दिन कम से कम तीन जहाजों को लगभग ब्लॉक किए गए रास्ते के पास हिट किया है, जिससे यह डर बढ़ गया है कि आने वाले समय में तेल की कीमतें ऊंची रहेंगी।
Adani Total Gas Share Price: अदाणी टोटल गैस में जोरदार उछाल
शेयर बाजार में गिरावट के बीच अदाणी टोटल गैस में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। कल 20 फीसदी अपर सर्किट के बाद आज सुबह करीब 9.40 बजे ये BSE पर 73.40 रुपये या 12.90 फीसदी की मजबूती के साथ 642.60 रुपये पर है।
Rupee vs Dollar: 92.42 के लेवल पहुंचा रुपया
आज डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर हुआ है। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब रुपया 22 पैसे कमजोर होकर 92.42 पर फिसल गया है।
Share Market LIVE Updates: साढ़े 9 बजे कैसा रहा सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों का हाल?

Stock Market Opening: 24700 के नीचे खुला निफ्टी, सेंसेक्स 494 अंक कमजोर
आज गुरुवार को सेंसेक्स 76,863.71 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 494.06 अंक या 0.64% फीसदी की गिरावट के साथ 76,369.65 पर खुला है। वहीं निफ्टी ने 23,866.85 के क्लोजिंग लेवल की तुलना में 192 पॉइंट्स या 0.80% की कमजोरी के साथ 23,674.85 पर शुरुआत की।
Share Market LIVE: प्री-ओपनिंग में करीब 500 अंक फिसला सेंसेक्स
गुरुवार को प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की गिरावट दिख रही है। वहीं निफ्टी 192 अंक की कमजोरी दिखा रहा है। इससे पहले एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखी गयी।

