Yes Bank के लिए आई बुरी खबर, RBI ने लिया ये कड़ा एक्शन; सोमवार को शेयरों पर दिखेगा असर?
भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर 31.80 लाख रुपये (RBI Fines Yes Bank) का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई का असर सोमवार को बैंक के शेयरों पर दिख सकता है ...और पढ़ें

RBI ने Yes Bank पर लगाया जुर्माना
HighLights
RBI ने यस बैंक पर 31.80 लाख का जुर्माना लगाया।
जुर्माना KYC नियमों का पालन न करने पर लगा है।
सोमवार को यस बैंक के शेयरों पर असर संभव है।
नई दिल्ली। भारत के प्राइवेट बैंक यस बैंक को पर भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्शन लिया है। इसकी जानकारी बैंक ने खुद एक्सचेंज फाइलिंग में दी। बैंक ने शुक्रवार 8 मई की देर शाम एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि RBI ने KYC चूक को लेकर उसके ऊपर जुर्माना ठोका है। इसका असर बैंक के शेयरों (Yes Bank Share) पर सोमवार को भी देखने को मिल सकता है।
इससे पहले बैंक ने बताया था कि उसने 50.89 लाख नए शेयर जारी किए हैं। बैंक ने ये शेयर 'कर्मचारी शेयर योजना' (ESOP) के तहत जारी किए। इससे उसे 7.13 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। और अब RBI ने बैंक पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना (RBI imposed penalty on YES Bank) ठोक है।
RBI ने यस बैंक पर ठोका ₹31.80 लाख का जुर्माना
Yes Bank ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया- आपको सूचित किया जाता है कि YES Bank Limited को 8 मई, 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से एक सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें कहा गया है कि RBI ने बैंक पर 31.80 लाख रुपये (केवल इकतीस लाख अस्सी हजार रुपये) का जुर्माना लगाया है।"
किस लिए RBI ने Yes Bank पर ठोका जुर्माना
एक्सचेंज फाइलिंग में आगे कहा गया- "बैंक, ग्राहकों के साथ खाता-आधारित संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से, सेंट्रल KYC रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री द्वारा आवंटित KYC आइडेंटिफायर का उपयोग करने की प्रणाली लागू करने में विफल रहा।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Yes Bank से आ गई बड़ी खबर, 50.89 लाख शेयर हुए जारी; बैंक के खाते में आए 7.13 करोड़ रुपये
RBI ने यह जुर्माना, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46(4)(i) के साथ पठित धारा 47A(1)(c) के प्रावधानों के तहत RBI को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगाया गया है।
Yes Bank Shares पर सोमवार को दिखेगा असर?
शुक्रवार 8 मई को यस बैंक के शेयर 1.73 % की बढ़त के साथ 22.90 रुपये (Yes Bank Share Price) के स्तर पर बंद हुए थे। अब इस खबर का असर सोमवार को बैंक के शेयरों पर दिख सकता है। पिछले एक महीने में यस बैंक के शेयर लगभग 20 फीसदी तक भाग चुके हैं। वहीं, पिछले 5 दिन में यह 13 फीसद तक भाग चुका है।
Source- BSE Filing
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)