सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस ऑटो सेक्टर के स्टॉक ने 1 महीने में लखटकिया रिटर्न दे सबको चौकाया! शेयर खरीदने की मची लूट

Published: Fri, 12 Sep 2025 02:03 PM (IST)

प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर (precision camshafts share price) ने निवेशकों को एक हफ्ते में मालामाल कर दिया है जिससे उन्हें ...और पढ़ें

आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने निवेशकों को एक हफ्ते में मालामाल कर दिया है। इसके शेयर ने 1 महीने में 32 फीसदी का रिटर्न दिया है। हम आपको प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स स्टॉक (precision camshafts share price) के बारे में बता रहे हैं।

शुक्रवार को प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर में 2.16 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। यह 226.35 रुपये ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2,152 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हम इसे लखटकिया इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि यदि इसमें कोई 76000 रुपये लगाया होता तो 1 महीने वह 32 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 1 लाख बन गए होते।

वहीं इसी हफ्ते सोमवार को इसमें 20% अपर सर्किट लगा था। जिसके बाद यह 220 रुपये पर पहुंच गया था। प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स ऑटोमोबाइल के लिए कास्टिंग कैमशाफ्ट और मशीनीकृत कैमशाफ्ट के निर्माण और बिक्री का काम करती है।

कितना दिया रिटर्न

Precision Camshafts शेयर ने पिछले 5 दिन में 22.72 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में यह 32% से ज्यादा उछला है। 6 महीनों में इसने निवेशकों को 44.53% का रिटर्न दिया है। एक साल में यह 14.26% तक फिसला है। वहीं 5 साल में मल्टीबैगर 535.66% का रिटर्न दिया है।

डिविडेंट पेमेंट

कंपनी 20.5% का अच्छा डिविडेंट पेमेंट दिया है। कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरत 27.0 दिनों से घटकर 16.5 दिन हो गई हैं। शेयर अपने बुक वैल्यू के 2.77 गुना पर कारोबार कर रहा है। पिछले पांच सालों में कंपनी की बिक्री वृद्धि दर 3.01% रही है। पिछले 3 वर्षों में कंपनी का इक्विटी पर रिटर्न 4.74% रहा है। आय में 87.4 करोड़ रुपये की अन्य आय शामिल है।

डीजल ट्रकों को इलेक्ट्रिक में बदलने का काम

कंपनी अपने WOS EMOSS के माध्यम से इलेक्ट्रिक ड्राइवलाइन और बैटरी पैकेज बनाती है। यह ट्रकों, बसों, सेना के वाहनों और भारी उपकरणों के लिए इलेक्ट्रिक इंजन बनाने में माहिर है। यह डीजल ट्रकों को इलेक्ट्रिक में बदलने का काम करती है और चेसिस असेंबली के लिए मॉड्यूलर किट भी बनाती है।

इसकी इलेक्ट्रिक ड्राइवलाइन 350 किमी की रेंज के साथ 50 टन तक के पेलोड को सपोर्ट करती है, जिसे 500 किमी से ज्यादा तक बढ़ाया जा सकता है। बाहरी चुनौतियों और यूरोपीय मंदी के रुझानों के कारण, वित्त वर्ष 2022-2024 के बीच इस सेगमेंट के राजस्व में 15% की गिरावट आई।

समेकित आधार पर, प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स का शुद्ध लाभ जून 2025 की पहली तिमाही में जून 2024 की पहली तिमाही की तुलना में 61.96% बढ़कर 18.82 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध बिक्री 23.63% घटकर 195 करोड़ रुपये रह गई।

यह भी पढ़ें: 21 दिन में पैसा डबल, अक्षय कुमार ने हेराफेरी में किया था दावा, हकीकत में इस कंपनी के शेयर ने कर दिखाया

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)