8 महीने में 750% का रिटर्न, अब हर स्टॉक पर 10 बोनस शेयर बांटेगी कंपनी; दाम ₹130 से भी कम, किसे मिलेगा फायदा?
Multibagger stock India: ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के कारोबार से जुड़ी कंपनी ने 8 महीने में 750% मल्टीबैगर रिटर्न देने के ...और पढ़ें
-1791456635169_m.webp)
पीएच कैपिटल लिमिटेड: 8 महीने में 750% रिटर्न के बाद अब हर शेयर पर 10 बोनस शेयर का ऐलान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| पिछले 8 महीने में अपने निवेशकों को 750% का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स को हर शेयर पर 10 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। मजे की बात यह है कि इस शेयर की कीमत 150 रुपए से भी कम है। हम बात कर रहे हैं पीएच कैपिटल लिमिटेड (PH Capital Limited) की। यह कंपनी ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के कारोबार से जुड़ी है। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक अहम बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए।
कैसी है स्टॉक की परफॉर्मेंस?
पीएच कैपिटल लिमिटेड के स्टॉक में गुरुवार 2% का अपर सर्किट लगा और कीमत 126 रुपए (PH Capital Limited Share Price) हो गई। यह इसका ऑल टाइम हाई भी है। पिछले एक महीने में इसने 30%, छह महीने में 70%, एक साल में 105% और पांच साल में 623% का मल्टी बैगर रिटर्न दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले 8 महीनों में यह 750% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई लेवल 126 रुपए और लो लेवल 17.4 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 415 करोड़ रुपए है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी में सितंबर 2023 से अब तक प्रमोटर्स की शेयर होल्डंग 72.70% है। जबकि FIIs यानी फॉरेन इंवेस्टर्स की संख्या 0% से बढ़कर 2.15% हो गई है। जबकि पब्लिक के पास 25.13% शेयर्स हैं।
यह भी पढ़ें- Share Market Closed: शेयर बाजार में तूफानी तबाही! सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरा; निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा
हर शेयर पर 10 बोनस शेयर
कंपनी ने बताया है कि वह अपने शेयरधारकों को 10:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। इसका सीधा मतलब है कि अगर रिकॉर्ड डेट तक आपके पास इस कंपनी का 1 शेयर है, तो आपको 10 शेयर बिल्कुल मुफ्त (बोनस) मिलेंगे। इस फैसले को 18 सितंबर 2026 को हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने भी इसे हरी झंडी दे दी है।
किसे मिलेगा फायदा?
बोनस शेयर पाने के लिए कंपनी ने 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय की थी। यानी जिन निवेशकों के डीमैट खाते में 7 अक्टूबर तक इस कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें ही बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। कंपनी फ्री रिजर्व में से 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का इस्तेमाल इन बोनस शेयरों के लिए करेगी।
क्या है कंपनी का प्लान?
कंपनी अपना कारोबार बढ़ाने के लिए 3 नई सब्सिडियरी (Subsidiaries) कंपनियां भी बनाने जा रही है। इनके नाम होंगे- AHB एडवाइजर्स, स्ट्रैटेजिकअल्फा रिसर्च प्लेटफॉर्म्स और स्ट्रैटेजिक अल्फा एसेट मैनेजमेंट। ये कंपनियां एडवाइजरी, रिसर्च और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट जैसे काम करेंगी।
यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की वेदांता ने निवेशकों को दिया 'दीवाली गिफ्ट', 500% डिविडेंड देने का एलान; रिकॉर्ड डेट भी आई सामने
"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
