सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Paytm Share Price: पेटीएम के विजय शेखर का बड़ा दांव, अब यूरोप में पेमेंट सर्विस; शेयरधारकों की मौज!

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:51 AM (IST)

    डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की सब्सिडियरी 'Paytm Europe' को लक्ज़मबर्ग में पेमेंट इंस्टीट्यूशन का लाइसेंस मिल गया है। यह मंज़ूरी कंपनी को यूरोप में कई ...और पढ़ें

    पेटीएम (One 97 Communications) ने यूरोप के बाज़ार में रफ़्तार।

     पेटीएम (One 97 Communications) ने यूरोप के बाज़ार में रफ़्तार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट की बड़ी कंपनी पेटीएम (One 97 Communications) ने यूरोप के बाज़ार में अपने विस्तार की रफ़्तार बढ़ा दी है। कंपनी की सब्सिडियरी, 'Paytm Europe' को लक्ज़मबर्ग के फाइनेंशियल रेगुलेटर, 'कमीशन डी सर्विलांस डु सेक्टर फाइनेंसियर' (CSSF) से आधिकारिक तौर पर पेमेंट इंस्टीट्यूशन का लाइसेंस मिल गया है। कंपनी को यह मंज़ूरी 2 जुलाई, 2026 को मिली और यह उसी दिन से लागू हो गई।

    इन सेवाओं को मिल सकता है बढ़ावा

    इस अहम लाइसेंस के मिलने के बाद, Paytm Europe को यूरोप के बाज़ार में कई ज़रूरी फाइनेंशियल सर्विस देने की मंज़ूरी मिल गई है, जिनमें यूज़र्स और दूसरे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना और क्रेडिट लाइन से जुड़े पेमेंट ट्रांज़ैक्शन पूरे करना शामिल हैं। इसके अलावा क्रेडिट ट्रांसफर, स्टैंडिंग ऑर्डर और पेमेंट ट्रांज़ैक्शन एक्विजिशन को संभालना भी है।

    ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक अहम कदम

    गौरतलब है कि जनवरी 2026 में, Paytm ने लक्ज़मबर्ग में 'Paytm Europe' को शामिल करने की घोषणा की थी। यह कंपनी, भारतीय यूनिट Paytm क्लाउड टेक्नोलॉजी की  सब्सिडियरी है। कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक यूरोप में पेटीएम अपना डिजिटल पेमेंट बिजनेस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह लाइसेंस, जिसकी वैधता अनिश्चित काल के लिए है, Paytm के ग्लोबल ऑपरेशन्स को मजबूत कर सकता है।

    पेटीएम शेयर (Paytm Share Price) की कीमत अभी 1,211.40 रुपये पर है। आज शेयर बाजार खुलने पर इस पर हलचल देखने को मिल सकती है। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 77,698 करोड़ रुपये है। पेटीएम शेयर 1 साल में 31 फीसदी तक उछल चुका है।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- GIFT निफ्टी से शेयर बाजार के तेज शुरुआत के मिले संकेत, इन शेयरों में मिल सकता है फायदा; फिर क्यों बढ़ी सोने की चमक?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)