Ola Electric Share Price: ओला वाले भाविश अग्रवाल को राहत! हाईकोर्ट ने रद किया ये आदेश, 65% चढ़ा शेयर
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने ओला इलेक्ट्रिक को बड़ी राहत दी है, उपभोक्ता फोरम के सीईओ को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश रद्द कर दिए हैं। हाईकोर्ट ...और पढ़ें

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ उपभोक्ता फोरम द्वारा पारित आदेशों को रद्द कर दिया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Ola Electric Share Price) के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम द्वारा पारित आदेशों को रद्द कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में स्पष्ट किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट (गोवा पीठ) ने दक्षिण गोवा के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग द्वारा 20 जनवरी 2026 और 4 फरवरी 2026 को दिए गए आदेशों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि उपभोक्ता आयोग द्वारा कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश देना अनुचित था। अदालत ने यह भी माना कि आयोग ने यह आदेश देकर अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है।
क्या था पूरा मामला और वारंट का विवाद?
दरअसल, 17 फरवरी 2026 को ओला इलेक्ट्रिक ने शेयर बाजार को एक सूचना दी थी, जिसमें जमानती वारंट जारी होने की खबरों का जिक्र था। यह विवाद दक्षिण गोवा के उपभोक्ता फोरम में दायर एक शिकायत से शुरू हुआ था, जिसमें फोरम ने सीधे सीईओ भाविश अग्रवाल को पेश होने का आदेश दे दिया था। हाईकोर्ट के इस ताज़ा फैसले से कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को एक बड़ी कानूनी उलझन से मुक्ति मिल गई है। बता दें कि भाविश अग्रवाल की नेटवर्थ (Bhavish Aggarwal Net worth) फोर्ब्स के मुताबिक 1.1 बिलियन डॉलर (करीब 10,270 करोड़ रुपये) है।

शेयर बाजार में आज ओला इलेक्ट्रिक का क्या हाल रहा?
इस कानूनी जीत के बावजूद आज शेयर बाजार में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 6.87% की गिरावट दर्ज की गई, और शेयर का मौजूदा भाव ₹38.4 पर आ गया। कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप ₹16,924 करोड़ है। शेयर का 52-वीक हाई/लो ₹71.2 / ₹21.2 रहा है।
1 महीने में 65 फीसदी उछला ओला इलेक्ट्रिक शेयर
भले ही आज ओला इलेक्ट्रिक शेयर में गिरावट रही, लेकिन कंपनी के शेयरों ने पिछले 1 हफ्ते में 33.06% और 1 महीने में 65.31% की शानदार छलांग लगाई है। पिछले 6 महीनों और 1 साल का रिटर्न की बात करें इसमें 22.31% और 25.50% की गिरावट देखने को मिली है।
खबरें और भी
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) बाजार में ओला का कैसा है दबदबा?
साल 2017 में स्थापित ओला इलेक्ट्रिक वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में कंपनी ने 68,192 यूनिट्स की डिलीवरी के साथ बाजार में 19.6% की मजबूत हिस्सेदारी दर्ज की है। ओला फ्यूचरफैक्ट्री (Ola Futurefactory) में बैटरी पैक, मोटर और व्हीकल फ्रेम जैसे मुख्य पुर्जों का निर्माण स्वदेशी स्तर पर किया जाता है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में क्या है खास और कौन से नए मॉडल आ रहे हैं?
ओला की कुल स्कूटर बिक्री में 'Gen 3' स्कूटरों की हिस्सेदारी लगभग 80% है।
कंपनी का मौजूदा पोर्टफोलियो में कौन-कौन से इलेक्ट्रिक स्कूटर
- Ola S1 Pro: 195 किमी रेंज, 120 किमी/घंटा टॉप स्पीड, 7” टचस्क्रीन।
- Ola S1 Air: 151 किमी रेंज, 6 किलोवाट मोटर, 7” टचस्क्रीन।
- Ola S1 X+: 151 किमी रेंज, 5” डिस्प्ले, कीलेस अनलॉक।
- Ola S1 X: 190 किमी तक की रेंज (2-4 kWh बैटरी विकल्प), 3.5” डिस्प्ले।

आने वाले नए मॉडल्स
कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में कदम रखते हुए Roadster X, Roadster X+, और Roadster Pro लॉन्च किए हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को Adventure, Cruiser और Diamondhead जैसे प्रीमियम मॉडल्स का भी इंतजार है, जिनकी डिलीवरी वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (नवरात्र तक) शुरू होने की उम्मीद है।
ओला शेयर पर क्या करें निवेशक: खरीदें, बेचें या करें होल्ड
SOURCE: BSE
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)