NSE IPO GMP: खुलने से पहले ही एनएसई आईपीओ ने ग्रे मार्केट में मचाई तबाही, जीएमपी पहुंचा ₹300 के करीब
NSE IPO को सेबी से मंजूरी मिलने के बाद ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹300 के करीब पहुंच गया है, जिससे ...और पढ़ें

NSE IPO GMP ₹300 के करीब पहुंचा।
HighLights
सेबी ने एनएसई आईपीओ के DRHP को दी मंजूरी।
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹300 के करीब पहुंचा।
₹30,000 करोड़ का यह भारत का सबसे बड़ा IPO।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेडिंग वॉल्यूम और टर्नओवर के हिसाब से भारत का सबसे स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ का इंतजार का अब लगभग खत्म हो चुका है। शुक्रवार 4 सितंबर को सेबी ने इसके DRHP को मंजूरी देते हुए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया। इस खबर के बाद ही ग्रे मार्केट में एनएसई आईपीओ ने तहलका मचा रखा है। इसका जीएमपी देखकर निवेशकों का मन ललचा गया है।
जीएमपी देखकर ऐसा लग रहा है कि NSE IPO के खुलते ही इसके पहले दिन निवेशक इस पर टूट पड़ेंगे। Investorgain पर NSE आईपीओ का जीएमपी इस समय 280 के पार जा चुका है। यानी यह इस बात का संकते दे रहा है कि निवेशकों को हर शेयर पर इतने रुपये का फायदा हो सकता है।
NSE IPO के GMP ने मचाई धूम
अभी एनएसई का आईपीओ ओपन नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार 11 सितंबर को NSE अपने आईपीओ के प्राइस बैंड का एलान करेगा और यह आईपीओ 15 सितंबर से खुल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 25 सितंबर को इसकी लिस्टिंग भी हो सकती है।
खुलने से पहले ही इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग 300 के करीब जा पहुंचा है। जैसे-जैसे आगे प्राइस बैंड और ओपनिंग का एलान होगा, इसके जीएमपी में और भी उछाल देखने को मिल सकता है।
NSE ने पहली बार 2016 में किया था लाने का प्रयास
NSE ने सबसे पहले 2016 में अपने IPO के कागजात जमा किए थे, जिसके बाद वह को-लोकेशन स्कैंडल में फंस गया और उस पर कुछ खास ब्रोकर्स को अपने सर्वर का अनुचित एक्सेस देने का आरोप लगा। जैसे-जैसे यह मामला खिंचता गया, लीडरशिप में बड़े बदलावों के बीच IPO को टाल दिया गया। अब लगभग 10 बाद यह आ रहा है।
NSE इश्यू का साइज ₹30,000 करोड़ होने का अनुमान है, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। इस वैल्यूएशन पर, NSE का IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक ऑफरिंग बन जाएगा, जो Hyundai Motor India Ltd के ₹27,859 करोड़ के IPO और LIC के ₹20,557 करोड़ के इश्यू से भी बड़ा होगा।
ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, मौजूदा शेयरहोल्डर 148.9 मिलियन तक शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं, जो एक्सचेंज के लगभग 6 प्रतिशत के बराबर है। IPO की तैयारी के दौरान शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में बदलाव हुए हैं, जिसमें SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड का नाम भी शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- केन्या विवाद पर टाटा केमिकल्स ने तोड़ी चुप्पी, कारोबार समेटने का है आदेश; राष्ट्रपति ने कहा था- गुलाम नहीं हैं
"IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
