सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NSE IPO Open Date: इस तारीख को खुल सकता है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, आया नया अपडेट

By PTIEdited By: Ashish Kushwaha
Published: Tue, 08 Sep 2026 08:35 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 11:39 PM (IST)

SEBI की मंजूरी के बाद NSE का ₹30,000 करोड़ का IPO 18 सितंबर को खुलने (NSE IPO Expected open date) ...और पढ़ें

NSE IPO की तारीख पर आया बड़ा अपडेट 18 सितंबर को खुल सकता है देश का सबसे बड़ा आईपीओ

NSE IPO की तारीख पर आया बड़ा अपडेट 18 सितंबर को खुल सकता है देश का सबसे बड़ा आईपीओ

HighLights

  1. NSE IPO 18 सितंबर को खुलने की उम्मीद है।

  2. ₹30,000 करोड़ का यह IPO देश का सबसे बड़ा होगा।

  3. यह पूरी तरह 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) होगा।

नई दिल्ली। लगभग एक दशक के इंतजार के बाद, SEBI ने आखिरकार ₹30,000 करोड़ के बड़े IPO को लॉन्च करने की मंजूरी दी है। अब लोग NSE IPO के खुलने और प्राइस बैंड की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में NSE IPO के खुलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। NSE IPO 18 सितंबर को खुल (NSE IPO Expected date) सकता है। NSE का शेयर 25 सितंबर को बाजार में लिस्ट होने की संभावना है। PTI एजेंसी के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

सूत्रों के अनुसार, NSE आईपीओ का प्राइस बैंड 15 सितंबर को घोषित किए जाने की संभावना (NSE IPO share price band announcement Date) है, जबकि एंकर (बड़े) निवेशक 17 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। इस सार्वजनिक निर्गम के 18 सितंबर, 21 सितंबर और 22 सितंबर को खुला रहने की संभावना है।

हालांकि, स्टॉक मार्केट की ओर से इस इश्यू के शेड्यूल के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, लगभग ₹30,000 करोड़ की वैल्यू वाला यह IPO देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बन सकता है, जो 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,870 करोड़ के ऑफर से भी बड़ा होगा।

NSE का IPO पूरी तरह से 'ऑफ़र फ़ॉर सेल' (OFS) होगा, जिसमें ₹1 की फेस वैल्यू वाले 14.89 करोड़ तक शेयर बेचे जाएंगे, जो एक्सचेंज की कुल पेड-अप कैपिटल का लगभग छह प्रतिशत है। सूत्रों ने बताया कि कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे, जिसका मतलब है कि इस ऑफर से मिलने वाली रकम सीधे एक्सचेंज को नहीं मिलेगी।

NSE IPO GMP कितना चल रहा?

मार्केट पर नज़र रखने वालों के अनुसार, आज NSE के शेयर ग्रे मार्केट में ₹273 के प्रीमियम पर मिल रहे हैं, जो कल के ₹285 के NSE IPO GMP से ₹12 कम है। मार्केट पर नजर रखने वालों का कहना है कि दलाल स्ट्रीट पर कमज़ोर ट्रेंड और लॉक-इन पीरियड की शुरुआत, NSE IPO को लेकर ग्रे मार्केट के सेंटीमेंट में गिरावट की वजह हो सकती है।

NSE IPO के संभावित प्राइस बैंड (NSE IPO Expected price band) रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय म्यूचुअल फंड सहित बड़े संभावित निवेशकों ने अनौपचारिक बैठकों में संकेत दिया है कि वे लगभग 1,800 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर NSE के शेयर खरीदने (NSE IPO price band prediction) में सहज होंगे। ऐसे में NSE IPO प्राइस बैंड 1800 रुपये के आसपास हो सकता है।

 

"IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)