सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुरुआती तेजी के बाद गिरा शेयर बाजार, ऑटो और आईटी शेयरों में खरीदारी; Titan बना इंडेक्स का टॉप गेनर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:35 AM (GMT+05:30)

    सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुला, निफ्टी 24600 और बैंक निफ्टी 57835 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, आईटी, फार्मा और प्राइ ...और पढ़ें

    बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है शेयर बाजार।

    बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है शेयर बाजार।

    HighLights

    1. शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई।

    2. ऑटो, आईटी, फार्मा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है।

    3. टाइटन, टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर शेयर।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market Opening) की शुरुआत सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र के दिन हल्की तेजी के साथ हुई है। Nifty 26 प्वाइंट की बढ़त के साथ 24600 पर कारोबार कर रहा है, जबकि बैंक निफ्टी 104 अंकों की मजबूती के साथ 57835 पर ट्रेड कर रहा है। बाजार में आज फिर से ऑटो शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा, आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंक शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है।

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अफनी रिपोर्ट में बाजार के आज फ्लैट टू पॉजिटिव रहने की संभावना जताई है। खास बात है कि एशियाई बाजारों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

    Nifty50 टॉप गेनर एंड लूजर

    निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 23:26 है यानी 23 शेयरों में खरीदारी और 26 में बिकवाली हावी और 1 शेयर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडेक्स के टॉप गेनर में टाइटन, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक हैं, जबकि टॉप लूजर में इटरनल, अदाणी पोर्ट्स, एसबीआई, एचडीएफसी लाइफ और पावरग्रिड हैं।

    खबरों वाले शेयर

    तिमाही नतीजों और खबरों के लिहाज से आज टाइटन कंपनी, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, ऑयल इंडिया, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस और अनंत राज जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। टाइटन के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर स्टॉक बन गया है। Q1 में टाइटन का मुनाफ़ा 62.9% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हो गया, जो पहले ₹1,091 करोड़ था। वहीं, रेवेन्यू 29.3% बढ़कर ₹21,356 करोड़ हो गया, जो पहले ₹16,523 करोड़ था।

    वहीं, आज 10 अगस्त को वोडाफोन आइडिया, बॉश, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, भारत फोर्ज, बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, ग्लैंड फार्मा, हिंदुस्तान कॉपर, KEC इंटरनेशनल, इन्फो एज (इंडिया) समेत अन्य कंपनीज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

    ये भी पढ़ें - देश की पहली डिफेंस कंपनी फिर बनाएगी Su-30MKI, नए रडार और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से ज्यादा घातक होंगे फाइटर जेट

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी