कुमार मंगलम बिड़ला की ये कंपनी बिकी, दिग्गज FMCG कंपनी ने 3498 करोड़ में अधिग्रहण किया पूरा
ITC लिमिटेड ने कुमार मंगलम बिड़ला की आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड के 'सेंचुरी पल्प एंड पेपर' बिजनेस को ₹3,498 ...और पढ़ें

आईटीसी ने ₹3498 करोड़ में सेंचुरी पल्प एंड पेपर का अधिग्रहण किया
HighLights
आईटीसी ने कुमार मंगलम बिड़ला के सेंचुरी पल्प एंड पेपर को खरीदा।
यह ₹3,498 करोड़ का अधिग्रहण 1 अगस्त 2026 को पूरा हुआ।
इससे आईटीसी की पेपरबोर्ड और पैकेजिंग क्षमता में भारी वृद्धि होगी।
नई दिल्ली। दिग्गज FMCG और सिगरेट बनाने वाली कंपनी ITC लिमिटेड ने शनिवार, 1 अगस्त 2026 को एक बड़ी बिज़नेस डील पूरी की। कंपनी ने कुमार मंगलम बिड़ला की अगुवाई वाली आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) के पल्प और पेपर बिज़नेस जिसे 'सेंचुरी पल्प एंड पेपर' के नाम से जाना जाता है को ₹3,498 करोड़ में पूरी तरह से खरीद लिया है।
'स्लम्प सेल' के जरिए अधिग्रहण
स्टॉक एक्सचेंज (BSE-NSE) को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ITC ने इस बिज़नेस को 'स्लम्प सेल' के जरिए गोइंग कंसर्न यानी चलते-फिरते बिजनेस के तौर पर हासिल किया है। इस व्यवस्था के तहत, उत्तराखंड के लालकुआं (नैनीताल) में स्थित यूनिट की सभी संपत्तियां, देनदारियां, कॉन्ट्रैक्ट और कर्मचारी अब आधिकारिक तौर पर ITC का हिस्सा बन गए हैं। 1984 में स्थापित इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 4.8 लाख मीट्रिक टन है।
इसकी नींव मार्च 2025 में रखी गई
इस बड़े सौदे की शुरुआत 31 मार्च 2025 को दोनों कंपनियों के बीच बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी। हाल ही में, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने भी ₹3,498 करोड़ के इस सौदे को मंजूरी दे दी, जिससे सबसे बड़ी रेगुलेटरी बाधा दूर हो गई। CCI की मंज़ूरी मिलने के बाद, यह सौदा आखिरकार 1 अगस्त 2026 को पूरी तरह से पूरा हो गया।
ITC के पेपरबोर्ड बिजनेस को मिलेगी नई ताकत
3,52,078 करोड़ के मार्केट कैप वाली ITC ने पहले से ही पेपरबोर्ड और पैकेजिंग सेक्टर में एक मजबूत कंपनी है। 'सेंचुरी पल्प एंड पेपर' के अधिग्रहण से ITC की प्रोडक्शन क्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी। ITC ने हाल ही में अपने नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का शेयर ₹281 रुपये पर है। ITC के शेयर में 1 साल में 32.52% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें- IRCTC Website New Features: ट्रेन टिकट बुकिंग की नई वेबसाइट के 5 बड़े बदलाव, तत्काल करने की बढ़ी स्पीड
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
