IRCTC Tour Package: ₹20 हजार से कम में तीर्थ यात्रा, इस स्पेशल ट्रेन से एक ही ट्रिप में घूमें 5 बड़े धाम
IRCTC का भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। यह 10 रात/11 दिन की यात्रा इंदौर से शुरू होकर पुरी, कोलकाता, जसीडीह, वाराणसी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अगर आप भी अपने माता-पिता या परिवार के साथ किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC Tour Package) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। IRCTC की मशहूर 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए आप एक ही शानदार ट्रिप में 5 प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कर सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि इस पैकेज की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से भी कम रखी गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू होने वाली यह यात्रा 10 अप्रैल 2026 को रवाना होगी। आइए आपके मन में उठ रहे सवालों के जरिए इस शानदार टूर पैकेज की पूरी डिटेल जानते हैं।
कौन-कौन से तीर्थस्थलों के होंगे दर्शन?
इस 10 रात और 11 दिन (10 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026) के टूर पैकेज में देश के पूर्व और उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को कवर किया जाएगा।
- पुरी: भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन।
- कोलकाता/गंगासागर: कोलकाता में काली माता मंदिर और प्रसिद्ध गंगासागर की यात्रा।
- जसीडीह (देवघर): बाबा बैद्यनाथ धाम (ज्योतिर्लिंग) के दर्शन।
- वाराणसी: काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन।
- अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन।
कहां से शुरू होगा सफर और किन स्टेशनों से मिलेगी ट्रेन?
यह विशेष भारत गौरव ट्रेन (पैकेज कोड- WZBG-65) 10 अप्रैल 2026 को इंदौर से रवाना होगी। मध्य प्रदेश के यात्री कई अन्य स्टेशनों से भी इस ट्रेन में बोर्डिंग (चढ़) और डी-बोर्डिंग (उतर) कर सकते हैं।
बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग स्टेशन: इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी।
टूर पैकेज की कीमत कितनी है?
- इकोनॉमी क्लास (स्लीपर - SL): ₹19,990 प्रति व्यक्ति
- स्टैंडर्ड क्लास (थर्ड एसी - 3AC): ₹32,800 प्रति व्यक्ति
- कंफर्ट क्लास (सेकंड एसी - 2AC): ₹43,250 प्रति व्यक्ति
इस किराए में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- ट्रेन का सफर: चुनी गई कैटेगरी (SL/3AC/2AC) के अनुसार ट्रेन टिकट।
- खाना-पीना: पूरी यात्रा के दौरान ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड शुद्ध शाकाहारी नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना (ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर)।
- ठहरने की व्यवस्था: बजट होटलों में रात का स्टे (इकोनॉमी के लिए नॉन-एसी, स्टैंडर्ड/कंफर्ट के लिए एसी)।
- लोकल ट्रांसपोर्ट: साइटसीइंग के लिए नॉन-एसी बसें। अयोध्या में सभी यात्रियों के लिए ई-रिक्शा/ऑटो की सुविधा।
- अन्य सुविधाएं: हर दिन प्रति व्यक्ति 2 लीटर पानी की बोतल, यात्रा बीमा (Travel Insurance), ट्रेन के हर कोच में सिक्योरिटी गार्ड और टूर एस्कॉर्ट की सुविधा।
नोट: गंगासागर में बुनियादी ढांचे की कमी के कारण सभी यात्रियों को मल्टी-शेयरिंग नॉन-एसी रूम दिए जाएंगे।
खबरें और भी
किन चीजों का खर्च आपको खुद उठाना होगा?
- स्मारक या दर्शनीय स्थलों की एंट्री फीस और बोटिंग का खर्च।
- मंदिरों में किसी भी तरह के स्पेशल/वीआईपी दर्शन के टिकट।
- कपड़े धोने (लॉन्ड्री), दवाइयों या किसी निजी जरूरत का खर्च।
- टूर गाइड की फीस, कुली, पोनी, डोली या हेलीकॉप्टर सेवा।
इस पैकेज की बुकिंग कैसे करें?
अगर आप 10 अप्रैल 2026 को शुरू हो रही इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालयों या पर्यटक सुविधा केंद्रों (Tourist Facilitation Center) पर जाकर भी टिकट बुक कराए जा सकते हैं। सीटें सीमित होती हैं, इसलिए 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बुकिंग की जा सकती है।
SOURCE: