सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO News: 30 साल में पहली बार एक साथ खुले 6 आईपीओ, इन कंपनियों ने दी मार्केट में दस्तक; चेक करें किसका GMP सबसे ज्यादा

Published: Wed, 09 Sep 2026 09:56 AM (IST)

भारतीय शेयर बाजार में 9 सितंबर को 30 साल बाद एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब एक साथ 6 मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले।

30 साल में पहली बार एक साथ खुले 6 आईपीओ

30 साल में पहली बार एक साथ खुले 6 आईपीओ

HighLights

  1. भारतीय शेयर बाजार में 30 साल बाद 6 IPO खुले।

  2. कंपनियों का लक्ष्य ₹4,509.68 करोड़ जुटाना है।

  3. निवेशकों को लिस्टिंग गेन के लालच से बचने की सलाह।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 9 सितंबर को एक ऐसा ऐतिहासिक दिन देखने को मिला है, जिसने पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दलाल स्ट्रीट पर आज एक ही दिन में 6 मेनबोर्ड कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। इससे पहले बिल्कुल ऐसा नजारा 14 अक्तूबर 1996 को देखने को मिला था, जब एक साथ 6 IPO बाजार में उतरे थे।

इस IPO सैलाब के जरिए ये 6 कंपनियां बाजार से सामूहिक रूप से कुल ₹4,509.68 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर आई हैं।

किन 6 कंपनियों के खुले IPO

1. रेंटमोजो Rentmojo: इसका कुल इश्यू साइज ₹1,255.57 करोड़ है, जिसमें ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,105.57 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। इसका प्राइस बैंड ₹384 से ₹404 प्रति शेयर तय किया गया है।

2. कारामात्रा इंजिनियरिंग Karamtara Engineering: इसका कुल इश्यू साइज ₹875 करोड़ है। इसमें ₹675 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ का OFS है। इसका प्राइस बैंड ₹241 से ₹254 प्रति शेयर रखा गया है।

3. मनीपाल पेमेंट & आईडेंटीफआई सॉल्यूशन (Manipal payment & Identify Solutions): इस IPO का कुल साइज ₹805 करोड़ है (₹320 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹485 करोड़ का OFS)। शेयरों का प्राइस बैंड ₹322 से ₹339 तय किया गया है।

4. एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया लिमिटेड (ARCIL): यह ₹732.97 करोड़ का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹132 से ₹139 प्रति शेयर रखा गया है।

5. एलसीसी प्रोजेक्ट (LCC Projects): इसका कुल इश्यू साइज ₹427.14 करोड़ है, जिसमें ₹258 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹169.14 करोड़ का OFS शामिल है। इसका प्राइस बैंड ₹139 से ₹146 प्रति शेयर है।

6. स्टीम हाउस इंडिया (steamhouse india): इस IPO का कुल इश्यू साइज ₹414 करोड़ है। इसमें ₹353 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹61 करोड़ का OFS है, जबकि प्राइस बैंड ₹77 से ₹81 प्रति शेयर तय किया गया है।

निवेशकों के लिए चेतावनी

बाजार में यह रिकॉर्ड धूम ऐसे समय में हो रही है जब प्रमुख भारतीय इंडेक्स 24,000 के स्तर से नीचे संघर्ष कर रहे हैं और कंसोलिडेशन के दौर में हैं। विश्लेषकों ने निवेशकों को आगाह किया है कि वे केवल 'लिस्टिंग गेन' के लालच में आंख बंद करके IPO में पैसा न लगाएं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना गिरा तो चांदी चमकी, आज कितना नीचे आया सोना? दिल्ली से आपके शहर तक क्या है रेट?