सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market में मजबूती की उम्मीद, Gift Nifty से मिला पॉजिटिव संकेत, Sensex-Nifty बना रहे तेजी वाला पैटर्न

Updated: Tue, 12 Aug 2025 07:53 AM (IST)

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) में तेजी की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी में मजबूती और एशियाई बाजारों में ...और पढ़ें

गिफ्ट निफ्टी में दिख रही तेजी, अमेरिकी बाजार गिरा
गिफ्ट निफ्टी में दिख रही तेजी, अमेरिकी बाजार गिरा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Outlook Today) को मिले-जुले रुझान मिल रहे हैं। कल अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में गिरावट आई, जबकि आज हॉन्ग-कॉन्ग को छोड़कर बाकी प्रमुख एशियाई बाजारों (Asian Stock Market) में तेजी है।

इस बीच गिफ्ट निफ्टी (Gifty Nifty) में भी मजबूती है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे ये 23 पॉइंट्स या 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 24,598 पर है। गिफ्ट निफ्टी में तेजी और अधिकतर एशियाई बाजारों में बढ़त से उम्मीद है कि भारतीय शेयर बाजार भी पॉजिटिव नोट पर खुल सकता है।

ये भी पढ़ें - कभी Market Cap में नंबर-1 हुआ करती थी ONGC, आज टॉप-20 की लिस्ट से भी बाहर, जानें अब कितनी है वैल्यू

Sensex में बन रहा तेजी का चार्ट

एक्सपर्ट्स के अनुसार सेंसेक्स ने लंबी गिरावट के बाद डेली चार्ट पर एक रिवर्सल पैटर्न बनाया और डेली चार्ट पर एक तेजी वाली कैंडल भी मौजूदा लेवल से आगे की तेजी का सपोर्ट करती है। वहीं निफ्टी 50 ने एक तेजी वाला कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो लगातार खरीदारी में रुचि और गति को दर्शाता है।

एशियाई बाजारों से मिल सकता है सपोर्ट

घरेलू मार्केट को एशियाई बाजारों से भी सहारा मिल सकता है। चीन का SSE Composite Index का 14.67 पॉइंट्स या 0.40 फीसदी चढ़कर 3,662.22 पर है, जबकि साउथ कोरिया का Kospi 29.55 अंक या 0.92 फीसदी ऊपर 3,236.32 पर है। हालांकि हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng Index 35.25 पॉइंट्स या 0.14 फीसदी फिसलकर 24,871.56 पर है।

सबसे अधिक तेजी जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) में है, जो कि 980.91 पॉइंट्स या 2.35 फीसदी बढ़कर 42,801.39 पर है।

क्यों गिरा अमेरिकी बाजार

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई। दरअसल ट्रेडर्स सप्ताह के अंत में आने वाली प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट्स के लिए तैयार हैं और टैरिफ मामले में पॉजिटिव डेवलपमेंट्स को काफी हद तक नजरअंदाज कर रहे हैं।

कल नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.30% की गिरावट के साथ 21,385.40 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.25% गिरकर 6,373.45 पर बंद हुआ, जो रिकॉर्ड स्तर से बहुत थोड़ा सा कम रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 200.52 अंक या 0.45% फिसलकर 43,975.09 पर बंद हुआ।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार पर दी गयी राय निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)