सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

17 फरवरी को ये 2 शेयर करा सकते हैं तगड़ी कमाई, एक्सपर्ट का पहला दांव HDFC Bank, जानिए दूसरा कौन?

Updated: Mon, 16 Feb 2026 07:14 PM (IST)

शेयर बाजार में पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद 16 फरवरी को निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखी गई। ऐसे में टेक्निकल एनालिसिस के बेसिस पर मार्केट एक्सपर्ट ...और पढ़ें

17 फरवरी के लिए स्टॉक ट्रेडिंग आइडिया

17 फरवरी के लिए स्टॉक ट्रेडिंग आइडिया

HighLights

  1. HDFC Bank के शेयरों पर ₹920-930 का टारगेट।

  2. Power Grid Corp के शेयरों पर ₹318 का लक्ष्य।

  3. निफ्टी के 25,500 के ऊपर शॉर्ट-टर्म तेजी संभव है।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में पिछले सप्ताह हुई भारी गिरावट के बाद 16 फरवरी को निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली। इस दौरान मार्केट एक्सपर्ट ने 2 शेयरों पर टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर खरीदारी की राय दी है। इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि आज की तेजी के बाद बाजार का मूड पॉजिटिव जरूर दिख रहा है, लेकिन एडवांस-डिक्लाइन (1208 बढ़त बनाम 1713 गिरावट) यह संकेत देता है कि तेजी फिलहाल चुनिंदा बड़े शेयरों तक सीमित है।

17 फरवरी के लिए 2 स्टॉक पिक

HDFC Bank

क्लोजिंग: ₹925.80 (+2.42%)

टेक्निकल व्यू:

डेली चार्ट पर 900–905 का मजबूत सपोर्ट ज़ोन

20 DMA के ऊपर क्लोज

RSI 58–60 के आसपास, यानी अभी ओवरबॉट नहीं

बैंक निफ्टी में मजबूती (60,949) सपोर्ट दे रही है।

ट्रेड सेटअप:

Buy Zone: ₹920–930

Target 1: ₹945

Target 2: ₹960

Stop Loss: ₹905

अगर बैंक निफ्टी मजबूत खुलता है तो इसमें फॉलो-अप खरीदारी आ सकती है।

Power Grid Corp

क्लोजिंग: ₹300.50 (+4.63%)

टेक्निकल व्यू:

ब्रेकआउट ₹295 रेजिस्टेंस के ऊपर

हाई वॉल्यूम के साथ क्लोज

डेली चार्ट पर Higher High Formation

ट्रेड सेटअप:

गिरावट पर खरीदारी: ₹296–300

टारगेट 1: ₹310

टारगेट 2: ₹318

स्टॉप लॉस: ₹288

पावर सेक्टर में डिफेंसिव खरीदारी दिख रही है, इसलिए गिरावट पर एंट्री बेहतर रहेगी।

शेयर बाजार रणनीति कल के लिए

निफ्टी सपोर्ट: 25,500

रेजिस्टेंस: 25,850–26,000

अगर निफ्टी 25,500 के ऊपर बना रहता है तो शॉर्ट-टर्म तेजी जारी रह सकती है। लेकिन, ब्रॉड मार्केट कमजोर है, इसलिए ओवरएक्सपोजर से बचें।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)