सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अदाणी की तीन बड़ी कंपनियों पर आया नया अपडेट, ESG स्कोर में सुधार और रेटिंग बढ़ी

Published: Sat, 01 Aug 2026 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:21 PM (IST)

अदाणी ग्रुप (Adani Group news today) की तीन प्रमुख कंपनियों ने अपनी ESG परफॉर्मेंस पर अपडेट दिया है, जो निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है।

अदाणी की तीन बड़ी कंपनियों ने एक साथ दिया बड़ा अपडेट, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर?

अदाणी की तीन बड़ी कंपनियों ने एक साथ दिया बड़ा अपडेट, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने निवेशकों को अपनी कंपनियों पर बड़ा अपडेट दिया है। इन तीन कंपनियों में अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस शामिल हैं। कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंजों (BSE और NSE) के साथ मिलकर अपनी एनवायरनमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ESG) परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी शेयर की है। रेटिंग एजेंसी 'SES ESG रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड' ने इन कंपनियों के लिए नई रेटिंग जारी की है। यहां हम आपको तीनों कंपनियों पर क्या रेटिंग मिली है विस्तार से बता रहे हैं।

पोर्ट्स और एनर्जी सॉल्यूशंस के स्कोर में शानदार उछाल

अदाणी पोर्ट्स (APSEZL) ने 77.2 का स्कोर हासिल किया है, जो इसके ESG परफॉर्मेंस में एक अहम सुधार को दिखाता है। यह पिछले साल के मुकाबले 2.6 पॉइंट की बढ़ोतरी है, जिससे कंपनी 'ग्रेड B+' (मीडियम रिस्क) कैटेगरी में आ गई है। वहीं, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL) का ESG स्कोर भी इस साल 74.2 से बढ़कर 75.7 हो गया है। दोनों कंपनियों के स्कोर में लगातार सुधार सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति उनकी मज़बूत प्रतिबद्धता को दिखाता है।

अदाणी ग्रीन को 71.2 का स्कोर मिला

ग्रुप की मुख्य रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) का मूल्यांकन करते समय, रेटिंग एजेंसी ने इसे 71.2 का स्कोर और 'ग्रेड B+' रेटिंग दी। इसे 'मीडियम रिस्क' कैटेगरी में रखा गया है, जो यह बताता है कि कंपनी अपनी पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से संभाल रही है।

आज के ग्लोबल मार्केट में, निवेशक किसी कंपनी में निवेश करने से पहले उसकी ESG रेटिंग को बहुत महत्व देते हैं। यह जानकारी 1 अगस्त, 2026 को SEBI के नियमों के अनुसार दी गई थी। सोमवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान इन तीन कंपनियों के शेयरों में हलचल देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें-Adani Green और Adani Power सहित 3 शेयरों पर जेफरीज बुलिश, Buy रेटिंग के साथ बताए ये टारगेट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)