सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Equitas SFB Share Crash: 2 दिन में 35% की गिरावट, फिर गिरे इक्विटास एसएफबी के शेयर; भारी पड़ा सीईओ का इस्तीफा

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:00 PM (IST)

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर CEO पी.एन. वासुदेवन के इस्तीफे के बाद दो दिनों में 35% से अधिक गिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इक्विटास एसएफबी के शेयर दो दिनों में 35% गिरे।

  2. सीईओ पी.एन. वासुदेवन ने हितों के टकराव पर इस्तीफा दिया।

  3. उनकी बेटी की एनबीएफसी से जुड़ी थी चिंता।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में 30 अक्टूबर को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों (Equitas SFB Shares) में 15% की भारी गिरावट आ गई है। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में शेयर कुल 35% की गिरावट दर्ज की गई है। शेयरों में यह गिरावट एक अहम घटनाक्रम के चलते आई है। दरअसल, बैंक के लंबे समय से CEO रहे पी.एन. वासुदेवन ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनके इस्तीफे का कारण 'हितों के टकराव' से जुड़ी चिंताएं हैं, क्योंकि उनकी बेटी एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी चलाती हैं।

वासुदेवन, जो एक दशक से अधिक समय से मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर इस NBFC का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि निवेशकों ने बार-बार यह मुद्दा उठाया था और इसका असर स्टॉक पर पड़ रहा था। वासुदेवन ने 2007 में एक माइक्रोफाइनेंस संस्था के रूप में शुरुआत से ही इक्विटास का नेतृत्व किया है। स्मॉल फाइनेंस बैंक एक ऐसा ऋणदाता है जो उन वर्गों को बुनियादी बैंकिंग और क्रेडिट सेवाएं प्रदान करता है, जिनकी इन सेवाओं तक पहुंच कम है।

2 दिन में 35% से ज्यादा गिरे शेयर

इक्विटास एसएफबी के शेयर कल भी 12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे और आज भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इन दिनों में यह स्टॉक 35 फीसदी तक टूट गया है। आज यह बैंक शेयर 49.20 रुपये पर खुला और 47.20 रुपये का निचला स्तर छू लिया।

वासुदेवन ने इस्तीफे में क्या कहा?

वासुदेवन की बेटी, वर्षिनी वासुदेवन पाथांगी ने 2023 में 'यूनिको हाउसिंग फाइनेंस' की स्थापना की, जो एक अनलिस्टेड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। वासुदेवन ने अपने इस्तीफे के पत्र में कहा कि इस व्यवस्था के बारे में बोर्ड और भारतीय रिज़र्व बैंक को बता दिया गया था, और इसमें हितों का कोई टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) नहीं था। वासुदेवन ने कहा, "कभी-कभी धारणाएं वास्तविकता से अधिक प्रबल होती हैं।" उन्होंने आगे बताया कि निवेशकों ने उनसे कहा था कि इस 'अनिश्चितता' (ओवरहैंग) के कारण शेयरों का प्रदर्शन खराब हो रहा है।

ये भी पढ़ें - Suzlon Energy Q2 Results के बाद शेयर में आई गिरावट, 4% तक टूटे भाव; FII-DII ने भी घटाई हिस्सेदारी

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।