सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dmart Share Target: मोतीलाल ओसवाल ने दिया ₹4800 का नया टार्गेट, जानें क्यों है 'BUY' रेटिंग

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:53 AM (IST)

    मोतीलाल ओसवाल ने डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट्स) के शेयर के लिए 'BUY' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹4,800 का नया टार्गेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से 17% ...और पढ़ें

    डीमार्ट का शेयर करा सकता है तगड़ा फायदा

    डीमार्ट का शेयर करा सकता है तगड़ा फायदा

    HighLights

    1. मोतीलाल ओसवाल ने डीमार्ट शेयर को 'BUY' रेटिंग दी

    2. ब्रोकरेज फर्म ने ₹4,800 का टार्गेट प्राइस तय किया

    3. Q1 में धीमी स्टोर विस्तार दर चिंता का विषय

    नई दिल्ली। डीमार्ट एक रिटेल दिग्गज है, जिसकी पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के फाउंडर इसके जून-तिमाही के परफॉर्मेंस ने निवेशकों का ध्यान कंपनी के प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर्स की ओर आकर्षित कर दिया है। वैसे तो Q1FY27 की प्रॉफिटैबिलिटी काफी हद तक उम्मीदों के अनुरूप रही, पर ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि कंपनी की निकट अवधि की ग्रोथ इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कितनी तेजी से अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार करती है और क्विक कॉमर्स प्लेयर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का कैसे सामना करती है।
    मगर फिर भी इसके नतीजों में कई ऐसी चीजें रहीं, जिनके आधार पर प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर के लिए BUY रेटिंग देते हए एक नया टार्गेट भी दिया है।

    15 फीसदी से अधिक ग्रोथ

    मोतीलाल ओसवाल के अनुसार अप्रैल-जून में जो 15% रेवेन्यू ग्रोथ दिखी, वह मुख्य रूप से नेटवर्क के विस्तार की वजह से थी, न कि मौजूदा स्टोर से हुई ज्यादा बिक्री की वजह से। वहीं इस तिमाही में DMart के विस्तार की रफ्तार काफी धीमी रही
    मार्च तिमाही में तेजी से विस्तार के बाद, कंपनी ने Q1 में सिर्फ तीन नए स्टोर खोले, जिससे उसके कुल स्टोर की संख्या 503 हो गई।

    स्टोर की संख्या लंबे समय में कंपनी के लिए ग्रोथ का एक अहम कारण बनी हुई है, लेकिन ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि तिमाही के दौरान नए स्टोर खुलने की धीमी रफ्तार का मतलब है कि नए स्टोर पुराने (मैच्योर) लोकेशन पर कमजोर बिक्री की भरपाई ठीक से नहीं कर पाए।

    कितना है शेयर का टार्गेट?

    मोतीलाल ओसवाल के अनुसार मेट्रो शहरों के स्टोर में सुस्ती से मार्केट शेयर को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। हालांकि, उनका तर्क है कि DMart की वैल्यू-बेस्ड प्राइसिंग स्ट्रैटेजी, बेहतर स्टोर इकोनॉमिक्स और टियर-II व टियर-III मार्केट में मजबूत मौजूदगी इसे लंबे समय तक कॉम्पिटिटिव बनाए रखने में मदद करेगी।
    ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए 4,800 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है और 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है। इस शेयर का मौजूदा भाव 4,083.05 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 17 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

    खबरें और भी

    ब्रोकरेज फर्म्स का कहना है कि कर्मचारियों पर अधिक खर्च की वजह से ऑपरेटिंग मार्जिन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो पाई, जिससे EBITDA लेवल पर मामूली सुधार ही देखने को मिला। हालांकि लागत का दबाव अभी भी बना हुआ है, लेकिन कंपनी की फ्यूचर में विस्तार की तैयारी के तहत लोगों और स्टोर के कामकाज में निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखे हुए है।

    ये भी पढ़ें - अनिल अग्रवाल की वेदांता का 'मास्टरस्ट्रोक: रोज निकलेगा 5 लाख बैरल तेल-गैस! एनर्जी सेक्टर में भारत भरेगा उड़ान

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)