सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dividend Stocks: 100 रुपये का डिविडेंड मिलेगा, अगले हफ्ते इन कंपनियों के शेयर पर आया बड़ा मौका

    Updated: Sun, 17 May 2026 05:10 PM (IST)

    अगले सप्ताह कई प्रमुख कंपनियां एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी, जिससे निवेशकों को डिविडेंड (Upcoming dividend stocks news) से कमाने का अवसर मिले ...और पढ़ें

    इन 9 कंपनियों के शेयर होने पर 100 रुपये तक की कमाई का मौका मिल सकता है।

    इन 9 कंपनियों के शेयर होने पर 100 रुपये तक की कमाई का मौका मिल सकता है।

    HighLights

    1. कई कंपनियां अगले सप्ताह एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी।

    2. L&T, Havells, ITC Hotels जैसी कंपनियों पर रखें नजर।

    3. ₹100 से अधिक लाभांश कमाने का शानदार अवसर।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आगामी सप्ताह काफी अहम होने वाला है। कई लिस्टेड कंपनियां एक्स-डिविडेंड (Dividend Stock News) के रूप में ट्रेड करने वाली हैं। अगर आप भी डिविडेंड से शानदार कमाई करना चाहते हैं, तो लार्सन एंड टुब्रो (L&T), हैवेल्स इंडिया और आईटीसी होटल्स जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर आपके रडार पर होने चाहिए। यदि आपके पास इन 9 कंपनियों के शेयर होंगे तो आप अगले हफ्ते 100 रुपये तक की कमाई का मौका पा सकते हैं। 

    L&T और हैवेल्स समेत किन बड़ी कंपनियों पर डिविडेंड?

    मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर

    यह हेल्थकेयर कंपनी 19 मई को 1 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी।

    लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

    इंजीनियरिंग दिग्गज कंपनी L&T का डिविडेंड 22 मई को 38 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी।

    L&T टेक्नोलॉजी पर सबसे ज्यादा डिविडेंड

    यह कंपनी भी 22 मई को ही 40 रुपये प्रति शेयर के मोटे फाइनल डिविडेंड के साथ एक्स-डिविडेंड होने जा रही है।

    L&T फाइनेंस पर कितना डिविडेंड

    एलएंडटी की इस फाइनेंस विंग ने अपने निवेशकों के लिए 2.75 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

    हैवेल्स इंडिया में 6 रुपये का डिविडेंड

    इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली इस मशहूर कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए 22 मई को अपनी एक्स-डेट (Ex-Date) तय की है।

    जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स डिविडेंड

    इस अस्पताल चेन ने भी 19 मई की एक्स-डेट के साथ 1 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

    आईटीसी होटल्स डिविडेंड

    हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी 21 मई को 1 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड होगी।

    सुला विनयार्ड्स

    वाइन बनाने वाली  लिमिटेड (Sula Vineyards Share Price) इस प्रमुख कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

    कंपनी का नाम डिविडेंड प्रति शेयर (₹) एक्स-डेट (Ex-Date)
    L&T  टेक्नोलॉजी ₹40.00 22 मई
    L&T ₹38.00 22 मई
    GM Breweries ₹9.00 21 मई
    हैवेल्स इंडिया ₹6.00 22 मई
    L&T फाइनेंस ₹2.75 तय नहीं
    Sula Vineyards Ltd ₹2.00 तय नहीं
    Metropolis Healthcare ₹1.00 19 मई
    ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल ₹1.00 19 मई
    ITC हॉटेल्स ₹1.00 21 मई

    सोर्स- यह डेटा BSE,NSE पर कंपनियों की फाइलिंग से लिया गया है।

    जीएम ब्रुअरीज लिमिटेड

    यह बेवरेज कंपनी 21 मई को 9 रुपये प्रति शेयर के शानदार फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी।

    इनके अलावा, हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल लिमिटेड, विनाइल केमिकल्स (इंडिया) लिमिटेड और जिंदल सॉ लिमिटेड (Jindal Saw Ltd) जैसी कंपनियों ने भी निवेशकों को खुश करते हुए फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

    टोटल 100 रुपये का डिविडेंड कैसे?

    अगर आप इन 9 कंपनियों का कम से कम एक-एक शेयर खरीद लेते हैं (जिनका अमाउंट दिया गया है), तो आपको कुल मिलाकर ₹100.75 का डिविडेंड (Dividend News) मिलेगा। हालांकि यह योग्य निवेशकों पर निर्भर करता है।

    यह भी पढ़ें: टाटा ग्रुप की ये कंपनियां बांटती है सबसे ज्यादा डिविडेंड, टॉप-10 में सबसे आगे निकली ये दिग्गज

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के डिविडेंड पर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी