सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Coal India Share: 10% डिस्काउंट पर सरकार क्यों बेच रही है कोल इंडिया के शेयर, क्या है OFS; जानिए फ्लोर प्राइस?

    Updated: Wed, 27 May 2026 09:49 AM (IST)

    सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में 2% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचने की घोषणा की है, जिससे कंपनी के शेयरों में 6% तक की गिरावट आई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कोल इंडिया के शेयर OFS घोषणा के बाद 6% तक गिरे।

    2. सरकार OFS के जरिए कंपनी में 2% हिस्सेदारी बेचेगी।

    3. फ्लोर प्राइस ₹412, पिछले क्लोजिंग प्राइस से 10% कम है।

    नई दिल्ली। देश की दिग्गज सरकारी कंपनी 'कोल इंडिया लिमिटेड' (Coal India Limited Shares) के शेयरों में भारी गिरावट आ गई है। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 6 फीसदी तक लुढ़क गए हैं। दरअसल, कोल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में यह गिरावट, सरकार के उस एलान के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि सरकार बुधवार से शुरू होने वाले ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से कोल इंडिया में 2 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी। कोल इंडिया के शेयर 27 मई को 429 रुपये पर खुले और 428.40 रुपये का स्तर छू लिया।

    क्या है OFS फ्लोर प्राइस?

    सरकार यह हिस्सेदारी 412 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी। दो प्रतिशत हिस्सेदारी यानी लगभग 12.32 करोड़ शेयर 412 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचने से सरकारी खजाने में लगभग 5,000 करोड़ रुपये आएंगे। ओएफएस 27 मई को नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए और 29 मई को रिटले इन्वेस्टर्स के लिए खुलेगा। कोल इंडिया BSE फाइलिंग में भी यह जानकारी दी है।

    क्या है सरकार का प्लान

    भारत सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में 1% इक्विटी के आधार प्रस्ताव और ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में अतिरिक्त 1% ग्रीन शू विकल्प के साथ ओएफएस की घोषणा की है। इस बारे में डीआईपीएएम के सचिव अरुणिश चावला ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘भारत सरकार कोल इंडिया लि. में बिक्री पेशकश की घोषणा करती है। इसमें आधार पेशकश कंपनी के इक्विटी शेयर का एक प्रतिशत है। इसमें ‘ग्रीन शू’ विकल्प यानी अधिक अभिदान आने की स्थिति में एक प्रतिशत अतिरिक्त बोली रखने का विकल्प रखा गया है।’’

    ये भी पढ़ें - 4 नई कंपनियों की लिस्टिंग से पहले Vedanta के लिए अच्छी खबर, नए माइन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी! जमीन से निकालेगी ये खास चीज

    OFS के तहत 412 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य, शेयर के पिछले क्लोजिंग प्राइस से 10 प्रतिशत कम है। यही वजह है कि शेयरों में गिरावट गहरा गई है।

     

    खबरें और भी